अगर आपको मिल रहे है ये संकेत तो समझ लें जल्द मिलने वाला है आपको प्यार - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 17 October 2018

अगर आपको मिल रहे है ये संकेत तो समझ लें जल्द मिलने वाला है आपको प्यार

आज के समय में हर व्यक्ति यही चाहता है की कोई उसे सच्चा प्यार करने वाला मिले। कई लोग सच्चे प्यार की तलाश में बैठे रहते हैं लेकिन उन्हें प्यार नहीं मिलता। हर व्यक्ति सही समय पर सही व्यक्ति का इंतजार करता है। ऐसा कहा जाता है कि सच्चा प्यार होने के बाद व्यक्ति को मीठे सपने आने लगते हैं। लेकिन क्या आपको पता है सिर्फ सच्चा प्यार होने के बाद ही नहीं बल्कि सच्चा प्यार मिलने के पहले भी मिठे सपने आते हैं जो की हमें संकेत देते हैं की आपको सच्चा प्यार मिलने वाला है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार मनुष्य को दिखने वाले हर सपने का कोई ना कोई मतलब जरुर होता है और हर सपना आपको भविष्य में होने वाली घटनाओं को दिखाता है। यह सपने कई बार हमारे शुभ के बारे में बताते हैं तो कभी हमें कुछ अनिष्ट होने से सचेत रहने के संकेत देते हैं। किन्तु सपनों का मतलब कभी-कभी हम नहीं समझ पाते हैं, तो आइए जानते हैं उन सपनों के बारे में जो हमें बताते हैं कि आपको जल्द ही सच्चा प्यार मिलने वाला है।

 

saccha pyar

ऐसे सपने प्रेमी, प्रेमिका के मिलन की ओर इशारा करते हैं।

1. सपने में यदि आपको ऐसा लग रहा है की आपके उपर पानी के छींटे पड़ रहे हैं। तो यह इस बात का संकेत है की आपको जल्द ही अपना सच्चा प्यार मिलने वाला है।
2. अगर आपको सपने में कंगन दिखाई दोता है तो यह इस बात का संकेत देता है की आपको सुंदर व आकर्षक साथी मिलने वाला है।
3. अपने सपने में खुद को पान खाते हुए देखना इस बात का संकेत होता है की आपको सुंदर स्त्री मिलने वाली है।
4. यदि कोई व्यक्ति सपने में छेने की कोई मिठाई खाता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है यह आपको जीवनसाथी मिलने की ओर इशारा करता है।
5. सपने में अगर आपको छैनी दिखाई देती है तो यह आपको संकेत देती है की बहुत ही प्यार करने वाल पति या पत्नी मिलने का संकेत देता है।
6. यदि आप सपने में लाल जीभ देखें तो समझें प्रेमी या प्रेमिका मिलने वाले हैं।
7. सपने में यदि आप किसी की जुल्फें देखें तो ये प्रेमिका मिलने के संकेत देता हैं।
8. सपने में कोई बड़ा मोती देखना भी किसी चाहने वाले के मिलने की ओर इशारा करता हैं।
9. अपने सपने में यदि आप आइने में अपना चेहरा देखते हुए खुद को पाते हैं तो यह किसी स्त्री से प्रेम बढ़ने की ओर इशारा करता है।
10.वहीं यदि आप अपने सपने में किसी सुंदर स्त्री को देखते हैं तो यह आपकी प्रेम में सफलता मिलने की तरफ संकेत देता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2AeHpJR

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages