इस बार करवा चौथ 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंभी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रोदय के बाद व्रत खोलती हैं। महिलआों में इस दिन का खासा उत्साह देखने को मिलता है वे सोलह श्रृंगार कर पूजा-अर्चना करती हैं। महिलाएं इस दिन दुल्हन के रुप में सजती हैं और अपने सुहाग की रक्षा की कामना भगवान से करती हैं। लेकिन यदि इस करवा चौथ पर महिलाएं अपनी राशि के अनुसार कपड़ों का चयन करना बहुत ही शुभ रहेगा। राशि के अनुसार जानिए कौन-सी साड़ी पहनें, जो पूजन के लिए अत्यंत शुभ व कल्याणकारी हो...
मेष राशि: इस राशि वाली महिलाएं गुलाबी रंग की साड़ी पहनें और चंद्रमा को गुलाब के फूल जरुर चढ़ाएं।
वृषभ राशि: इस राशि वाली महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें एवं चन्द्रमा के पूजन में पीला फूल चढ़ाएं।
मिथुन राशि: इस राशि वाली महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनें एवं चंद्रमा के पूजन में आंकड़े के फूल चढ़ाएं।
कर्क राशि: इस राशि वाली महिलाएं लहरिया साड़ी पहनें जिसमे हेवी वर्क हो, चंद्रमा के पूजन में सफेद फूल चढ़ाएं।
सिंह राशि: इस राशि वाली महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहनें एवं चंद्रमा के पूजन में लाल फूल चढ़ाएं।
कन्या राशि: इस राशि वाली महिलाएं हरी लाइन वाली साड़ी पहनें एवं पूजन में चावल अवश्य चढ़ाएं।
तुला राशि: इस राशि वाली महिलाएं गुलाबी रंग की साड़ी पहनें एवं पूजन में सफेद गुलाब चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि: इस राशि वाली महिलाएं प्लेन साड़ी पहनें एवं पूजन में कुंकू का प्रयोग करें।
धनु राशि: इस राशि वाली महिलाएं हल्की पीली साड़ी पहनें एवं पूजन में पीला व सफेद फूल चढ़ाएं।
मकर राशि: इस राशि वाली महिलाएं कत्थई रंग की साड़ी पहनें एवं पूजन में आंकड़े एवं गेंदे के फूल चढ़ाएं।
कुंभ राशि: इस राशि वाली महिलाएं मेहरून रंग की साड़ी पहनें एवं पूजन में लाल गुलाब व सफेद फूल चढ़ाएं।
मीन राशि: इस राशि वाली महिलाएं नीले रंग की साड़ी पहनें और चंद्रमा के पूजन में दुर्वा जरुर चढ़ाएं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2q5TCuo
No comments:
Post a Comment