हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया के जरिए ये एनाउसमेंट की है कि वो दोनों 14 और 15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। इस ऐलान के बाद से ही चारो तरफ बस इसी कपल के चर्चे हैं। कुछ समय पहले रणवीर सिंह ने खुद के बारे में एक बड़ी बात बताई थी। उन दिनो वह कंडोम के लिए कैंपेन किया करते थे।
रणवीर ने कहा था कि 'देश में एचआईवी और अनवाटेंड प्रेग्नेंसी जैसी समस्याएं से दो-चार होना पड़ रहा है और मुझे लगता है कि कोई एक चीज़ जिसका प्रमोशन किया जाना जरूरी है वो हैं कंडोम।' कंडोम के सहारे जागरूकता फैलाने वाले रणवीर काफी खुश हैं। रणवीर ने बताया था कि 'मेरा यूथ के साथ अच्छा कनेक्शन है और मैं खुश हूं कि सेफ सेक्स जैसे जरूरी मुद्दे पर मैं लोगों को जागरूकता फैलाने में मैं अपना योगदान दे पा रहा हूं।' जब रणवीर से पूछा गया कि क्या वे हमेशा अपनी जेब में कॉन्डम रखते हैं तो उन्होंने कहा कि 'हां, मैं हमेशा अपनी जेब में कंडोम रखता हूं और मुझे लगता है कि जो लोग अपने पास कंडोम नहीं रखते हैं उन्हें ज़रूर अपने पास इसे रखना चाहिए।'
इटली में कर सकते हैं शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में सात फेरे ले सकते हैं। हालांकि अभी तक शादी की जगह के बारे में इन दोनों ने कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक दोनों उत्तरी इटली के लेक कोमो में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी करेंगे। ये जगह हॉलीवुड वालों के लिए काफी फेमस है, जहां मडोना और एलिटन जॉन जैसे सितारे रहते हैं।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2EG2q4F
No comments:
Post a Comment