रणबीर से शादी से पहले दीपिका का इन स्टार्स से जोड़ा गया नाम - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 22 October 2018

रणबीर से शादी से पहले दीपिका का इन स्टार्स से जोड़ा गया नाम

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की तारीख बीते दिन ही सोशल मीडिया पर साझा की है। इनकी शादी 14और15 नवंबर को है। लंबे वक्त से इस पर सस्पेंस बना हुआ था। दोनों के फैन्स के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है। काफी वक्त से दीपिका, रणवीर के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस रिलेशनशिप से पहले भी वह रिलेशनशिप में रह चुकी हैं और इन रिलेशनशिप में रणबीर कपूर का नाम सबसे ऊपर आता है।

Deepika And Ranbir kapoor

रणबीर कपूर के साथ रह चुकीं रिलेशन में

रणवीर सिंह से पहले दीपिका पादुकोण एक्टर रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग बना चुके थे। मगर इस रिश्ते दीपिका किसी मुकम्मल अंजाम तक नहीं पहुंचा पाईं और दोनों का ब्रेकअप हो गया। उस वक्त दोनों के प्रशंसक ब्रेकअप की खबरों पर भरोसा नहीं कर रहे थे। बता दें कि इस जोड़ी की मुलाकात सिनेमाई पर्दे पर सबसे पहले साल 2008 की हिट फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' में हुई। ब्रेअकप के बाद भी इस जोडी़ की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' आई जो कि एक बड़ी हिट साबित हुई।

Deepika And Siddharth mallya

ब्रेकअप के बाद भी दोनों में मनमोटाव नहीं

रिलेशनशिप टूटने के बाद भी दोनों के बीच में कोई मनमुटाव नहीं है। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान जब दीपिका से रणबीर के बारे पूछा गया कि क्या आज भी वो रणबीर कपूर से प्यार करती हैं? दीपिका ने जवाब में कहा, 'बिल्कुल, मुझे नहीं लगता कि ब्रेअकप के नाम पर हर फीलिंग या इमोशन टूट जाता है।' रणबीर और रणवीर के अलावा विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी दीपिका के अफेयर की अफवाहें रही थीं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा भी गया था। इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह के साथ भी दीपिका के अफेयर की अफवाहें रह चुकी हैं। हालांकि इसकी पुष्टि कभी नहीं हुई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PMjeYB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages