इन दिनों मीटू कैंपेन चारों ओर फैला हुआ है। बॅालीवुड इंडस्ट्री लगातार इस बारे में बातचीत कर रही हैं। नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता के विवाद के बाद से बी-टाउन की कई एक्ट्रेसेस इसपर बात कर रही हैं। हाल में बॅालीवुड स्टार शरमन जोशी ने भी मीटू को लेकर अपनी राय रखी। वह अपनी आने वाली फिल्म 'काशी: इन सर्च ऑफ गंगा' के प्रमोशन के दौरान जयपुर आए और उन्होंने पत्रिका एंटरटेंमेंट की टीम से बात की।
शरमन से मीटू कैंपेन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'सिर्फ बॅालीवुड इंडस्ट्री को पोइंट आउट करना गलत है। मुझे लगता है कि जो भी नाम सामने आ रहे हैं उन्होंने सही किया हो या गलत पर बिना जांच पढ़ताल किए उनपर बात करना गलत है। अभी तक किसी का केस कोर्ट में साबित नहीं हुआ है।
क्योंकि हम तो बोल देंगे पर इसकी वजह से किसी का कॅरियर, किसी की लाइफ खराब हो सकती है। अगर किसी लड़की के साथ कुछ ऐसा होता है जो कि जबरदस्ती किया जा रहा है तो वो बिल्कुल गलत है।'
'साथ ही मैंने देखा कि बहुत से एक्ट्रेसेस अपनी दोस्त को सपोर्ट कर रही हैं, तो मेरा सिर्फ इतना कहना है कि कहिए पर ऐसा न हो कि हम बिना किसी प्रूफ के बोलते रहें और अपने मतलब के कारण सामने वाले कि जिंदगी खराब हो जाए। इस मूमेंट के नाम पर कुछ गलत न करें।' बता दें शरमन की फिल्म 'काशी: इन सर्च ऑफ गंगा' 26 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में शरमन के साथ एक्ट्रेस ऐश्वर्या देवन दिखाई देंगी। यह उनकी पहली बॅालीवुड फिल्म है। उम्मीद करते हैं कि शरमन की ये फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर खूब कामयाबी हासिल करे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2S0sr18
No comments:
Post a Comment