मां बनने का मतलब लाइफ को सेक्रिफाइस करना नहीं: करीना कपूर खान - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 10 November 2018

मां बनने का मतलब लाइफ को सेक्रिफाइस करना नहीं: करीना कपूर खान

बॉलीवुड की 'बेबो' यानी की करीना कपूर अपने शर्तों पर जिदंगी जीने के लिए जानी जाती हैं। सालों से उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बेहद खुबसूरती से बैलेंस किया और बहुतों के लिए आइडियल बनी। करीना कपूर ने 2016 में तैमूर को जन्म दिया। जन्म के साथ ही तैमूर काफी लाइमलाइट में रहने लगे। करीना अक्सर कहती हैं, 'तैमूर हमारे परिवार का सबसे बड़ा सुपरस्टार है।' हाल ही में करीना ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बातचीत की।

 

kareena kapoor

काम से प्यार होना बेहद जरुरी
करीना ने कहा, 'यह बहुत ही जरुरी है कि आप वो काम करे जिससे आपको प्यार हो। अगर मैं खुद खुश नहीं हूं तो अपने परिवार को कैसे खुश रख सकती हूं?'इंटरव्यू के दौरान करीना ने यह भी बताया कि उऩके लिए लगातार काम करना बेेहद ही जरुरी है।

 

kareena kapoor

महिलाएं होती हैं मल्टीटास्किंग
करीना ने आगे बताया, 'मैं मां बनना चाहती थी साथ ही मैं अपनी पूरी जिंदगी को सेक्रिफाइस भी नहीं करना चाहती थी। यह बेहद जरुरी है कि तैमूर एक ऐसी मां को देखे जो दिन भर कड़ी मेहनत करने के बावजूद खुश होकर घर आए। ईमानदारी से कहूं तो महिलाएं मल्टीटास्किंग होती हैं। '

 

kareena kapoor

फैमिली हॉलिडे काफी जरुरी
बेबो ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बैलेंस को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने हॉलीडे के महत्व के बारे में बात करते हुए कहा, 'फैमिली हॉलिडे काफी जरुरी होते हैं। कम से कम साल में तीन बार। मैं हॉलीडे पर कुछ खास जगहों पर जाना पसंद करती हूं जहां मैं काफी कम्फर्ट महसूस करती हूं। इन जगहों में लंदन और गस्ताद(स्विट्ज़रलैंड) शामिल हैं।' करीना ने बताया कि तैमूर को लंदन में पार्क की सैर करना काफी पसंद है। बताते चलें कि करीना ने दो बड़ी फिल्में 'तख्त' और 'गुड न्यूज' साइऩ की है।

kareena kapoor

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2AYsyU8

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages