'पलटन' फिल्म बनाने वाले जे.पी दत्ता पर भड़के गुरमीत चौधरी! कहा- अभी तक नहीं दी मेरी फीस... - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 25 February 2019

'पलटन' फिल्म बनाने वाले जे.पी दत्ता पर भड़के गुरमीत चौधरी! कहा- अभी तक नहीं दी मेरी फीस...

पिछले साल जेपी दत्ता के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म 'Paltan' रिलीज हुई थी। फिल्म Box Office पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन हाल में gurmeet choudhary , Siddhant Kapoor और Luv Sinha सहित कई स्टार्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इन स्टार्स की पेमेंट क्लियर नहीं हुई है। ये फिल्म पिछले साल सितंबर के महीने में रिलीज हुई थी।

 

film-paltan-actor-gurmeet-choudhary-didnt-get-fees

प्रोडक्शन टीम को फिल्म रिलीज किए हुए 6 महीने बीत चुके हैं लेकिन प्रोड्यूसर ने कई एक्टर्स और वर्कर्स के पैसे नहीं दिए हैं। जेपी दत्ता की बेटी, फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने प्रॉमिस किया कि वो जल्द ही सबके पैसे लौटा देंगी लेकिन अब तक उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया है।

 

film-paltan

खबरों के अनुसार जब भी उनसे कोई पैसे मांगता है तो वो अगली बार पर टाल देती हैं। जी स्टूडियो ने दत्ता फिल्म्स को पैसे चुका दिए हैं। लेकिन निधि ने अभी तक लोगों के पैसे नहीं लौटाए हैं। ऐसे में जब हमने निधि दत्ता से इस मामले संपर्क किया तो उनकी तरफ से मैसेज आया कि 'ये खबर सही नहीं हैं। एग्रीमेंट के मुताबिक सभी के पैसे क्लियर किए जा चुके हैं।'

paltan

इसके साथ निधि ने कहा कि 'इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित बैनरों में एक के बारे में ऐसी स्टोरी करने से पहले प्रूफ सही दे देख ले।'

गुरमीत चौधरी जो अपने पसीने की कमाई की जाने नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे और मेरे स्टाफ को अभी तक पेमेंट नहीं मिली हैं।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GL1T1k

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages