लोगों को हिमांश की बेइज्जती करते सुन भावुक हुईं नेहा, कहा- बस करो, उसने मुझे धोखा नहीं दिया... - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 26 February 2019

लोगों को हिमांश की बेइज्जती करते सुन भावुक हुईं नेहा, कहा- बस करो, उसने मुझे धोखा नहीं दिया...

बॅालीवुड इंडस्ट्री की मशूहर सिंगर neha kakkar का हाल में Breakup हुआ है। वह कई सालों से एक्टर Himansh Kohli को डेट कर रही थीं लेकिन कुछ निजी कारणों की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। आपको बता दें हिमांश कोहली ने नेहा को करीबन 4 महीने पहले 'इंडियन आइडल' के सेट पर Propose किया था।

neha-kakkar

लेकिन रिश्ता टूट जाने के बाद नेहा ने ब्रेकअप की खबर की पुष्टी करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दोनों की सारी तस्वीरें हटा दीं। अब नेहा के फैंस हिमांश को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

 

neha-kakkar-breakup

लेकिन नेहा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हिमांश का बचाव किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्होंने कुछ Articles पढ़े जो Fake और Disturbing हैं। नेहा ने लिखा, 'हां मैं ब्रेकअप से काफी दुखी हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मेरे साथ धोखा हुआ है। जहां तक लॉयल होने की बात है, तो इस चीज में वो (हिमांश कोहली) बेस्ट हैं। मेरी गुजारिश है कि उन्हें दोष देना और गलत आरोप लगाना बंद करें। सच जाने बिना किसी की प्रतिष्ठा को खराब करना सही नहीं है।'

neha-kakkar-and-himansh-kohli

गौरतलब है की नेहा अबतक बॅालीवुड के 'काला चश्मा', 'खींच मेरी फोटो', 'लंदन ठुमकदा' जैसे कई गाने गा चुकी हैं। वह देश की मशहूर सिंगर्स में से एक हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GK5Bbt

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages