शरीर के लिए कुछ सेहतमंद कदम उठाकर आप भी अपना जीवन खुशहाल और खूबसूरत बना सकते हैं।
1- कार में कम से कम एयर कंडीशनर (एसी) का उपयोग करें। एसी चलाएं तो 'एयर री-सर्कुलर' ऑप्शन का प्रयोग करें और खिड़कियां बंद करके रखें।
2- किचन, वॉशरूम, टॉयलेट और घर की सफाई में कम से कम कैमिकल्स का उपयोग करें। नहाने में भी जितने कम साबुन और शैम्पू का प्रयोग करेंगे आसपास का वातावरण उतना ही प्रदूषण मुक्त रहेगा।
3- ऐसे नॉन स्टिक और प्लास्टिक के बर्तनों के इस्तेमाल से बचें जिनमें टेफलॉन की कोटिंग होती है। 680 डिग्री फारेनाहाइट पर टेफलॉन छह ऐसी गैसें पैदा करता है जिनमें से दो के कारण कैंसर हो सकता है।
4- घर और बाहर हमेशा सफाई रखें, खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के रहने की जगह पर। धूल व धुएं से बचने के भी उपाय करें।
5- फास्ट फूड खाने की आदत को धीरे-धीरे कम करके बंद करने का प्रयास करें। माइक्रोवेव में खाना गर्म करने की आदत पर नियंत्रण करके सेहत सुधार सकते हैं।
6- परफ्यूम और कैमिकल से बनी गंध का कम से कम उपयोग करें क्योंकि इनसे एलर्जी होने का खतरा रहता है।
7- प्लास्टिक पॉलिथीन के स्थान पर कुदरती रेशों जैसे कॉटन, ऊन और जूट से बने थैलों का प्रयोग करना उचित रहेगा।
8- सब्जियों को फ्रिज में रखने से पहले उन्हें अच्छी तरह धो लें और फिर कपड़े से पोंछकर ही रखें।
9- दूध, छाछ, दही या पनीर को लंबे समय तक फ्रिज में स्टोर करके न रखें क्योंकि इनमें बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। इन्हें उतनी ही मात्रा में खरीदें जितना कि आप जल्द से जल्द प्रयोग कर सकें।
10 – किचन में कॉक्रोच, मक्खी आदि से बचाव रखें ।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2C0hVAu
No comments:
Post a Comment