अमिताभ को बेचनी पड़ी अपनी ये जान से भी ज्यादा प्यारी चीज, 12 साल पहले मिला था ये करोड़ों का गिफ्ट - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 5 March 2019

अमिताभ को बेचनी पड़ी अपनी ये जान से भी ज्यादा प्यारी चीज, 12 साल पहले मिला था ये करोड़ों का गिफ्ट

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पास वैसे बहुत सी लग्जरी गाड़ियां हैं पर हाल ही में उन्होंने 12 साल पहले मिली जान से प्यारी गाड़ी को बेच दिया। यह कार गाड़ी रॉल्स रॉयल फैंटम थी। बता दें कि 12 साल पहले प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा इस गाड़ी को 2007 में फिल्म 'एकलव्य' की शूटिंग के दौरान बिग बी को गिफ्ट की थी। उस समय इस कार की कीमत 3.5 करोड़ रुपए थी, बिग बी ने हाल ही में इसे मैसूर के एक टॉप बिजनेसमैन को बेचा हैं।

amitabh bachchan rolls royce phantom

अमिताभ को फैंसी गाड़ियां पसंद
अमिताभ बच्चन फैंसी गाड़ियां रखना पंसद करते हैं। उनके पास कई शानदार गाड़ियों का क्लेक्शन है, जिसमें मर्सिडीज एस-क्लास, रेंज रोवर,बेंटले जीटी, Mini Cooper and a Lexus SUV जैसे कार शामिल हैं। Lexus SUV इनमें से सबसे मंहगी गाड़ी है, जिसकी कीमत 2.32 करोड़ है। वहीं फैंटम V। सीरीज 2003 में लॉन्च हुई थी लेकिन साल 2017 में कंपनी ने इसे बंद कर दिया। इसके सिर्फ 10 हजार मॉडल्स ही मार्केट में उतारे गए थे।

amitabh bachchan rolls royce phantom

'एकलव्य' का निभाया था किरदार

अमिताभ बच्चन अक्सर अपने शहर से बाहर कार ड्राइव करते हुए स्पॉट किए गए हैं। पर्सनल तौर पर उन्होंने रॉल्स रॉयस फैंटम का काफी इस्तेमाल किया है। बात करें फिल्म 'एकलव्य' की तो बॉक्स-ऑफिस पर साधारण कमाई करने वाली ये फिल्म ऑस्कर के नॉमिनेट हुई थी। फिल्म में उन्होंने 'एकलव्य' का किरदार निभाया था, साथ ही इस फिल्म में सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर, विद्या बालन, जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर्स अहम रोल में नजर आए थे।

वहीं प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एक्टर बहुत जल्द फिल्म बदला में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह ब्रह्मास्त्र में भी दिखाई देंगे, फिल्म ब्रह्मास्त्र में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय भूमिका में दिखाई देंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IVumUh

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages