बदल गई करण की मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' की रिलीज डेट, अब 19 अप्रेल के बजाय इस दिन होगी रिलीज! - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 9 March 2019

बदल गई करण की मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' की रिलीज डेट, अब 19 अप्रेल के बजाय इस दिन होगी रिलीज!

बॅालीवुड फिल्ममेकर Karan Johar की 'Kalank' इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल में फिल्म के नए Posters जारी हुए हैं। इसी के साथ फिल्म के किरदारों के नाम भी सामने आए हैं। इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

 

kalank-release-date-change-from-19-to-17-april

बता दें, करण जौहर की फिल्म पहले 19 अप्रेल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म 17 अप्रेल को रिलीज होगी। दरअसल, 17 अप्रेल को 'महावीर जयंती' है और आने वाले फ्राइडे को 'गुड फ्राइडे' है। साथ ही फिल्म को शनिवार और रविवार का भी फायदे मिलेगा। इसी के साथ फिल्म की ये नई रिलीज डेट तय की गई है। हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं हुआ है।

 

kalank-release-date

15 साल पहले आया था 'कलंक' का ख्याल

करण ने इंस्टाग्राम पर अपनेे दिल की बात रखते हुए लिखा, '15 साल पहले इस फिल्म का ख्याल मेरे दिमाग में आया था। यह एक फिल्म है जिस पर मैं पूरी तरह विश्वास करता हूं। यह वह फिल्म है जिस पर मेरे पिता जाने से पहले काम कर रहे थे। पर्दे पर यह फिल्म देखना उनका सपना था। तब मैं उनके सपने को साकार नहीं कर पाया। मेरी भावनाएं आहत हुई। लेकिन अब इस कहानी एक प्लेटफॉर्म मिल गया है।'

kalank

फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन कर रहे हैं। यह 40 के दशक की कहानी है जो आज भी लोगों के दिलों छुती हैं। अब इस सफरनामे की शुरुआत हो चुकी है। आशा है कि आप भी इस सफरनामे का हिस्सा बनेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UqPRxq

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages