रणबीर कपूर और कंगना रनौत को डेट पर भेजना चाहते थे रणवीर सिंह, सालो बाद एक्टर ने कबूली बात - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 9 March 2019

रणबीर कपूर और कंगना रनौत को डेट पर भेजना चाहते थे रणवीर सिंह, सालो बाद एक्टर ने कबूली बात

कंगना रनौत इन दिनों काफी सुर्खियों मे हैं। हाल में एक्ट्रेस फिल्म 'मणिकर्णिका' में नजर आई थी। कंगना इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। हाल में कंगना ने रणबीर और आलिया पर यह कहते हुए हमला किया था कि दोनों मीडिया में अपने पॉलिटिकल व्यूज नहीं रखते हैं जिसपर आलिया ने जवाब दिया कि उन्हें उनके पिता महेश भट्ट ने कहा था कि दुनिया में पहले ही इतनी विचारधारा है तो अगर आप अपना मत ना भी दे तो आपका काम चल जाएगा। साथ ही आलिया ने यह भी कहा था कि उनकी अपनी सोच है लेकिन उसे वह अपने तक ही रखना चाहती हैं।

 

ranveer-singh-wanted-to-set-up-ranbir-kapoor-kangana-ranaut-on-date

इन सारी बयानबाजी के बीच मीडिया में सालो पुराना किस्सा सुर्खियों में आ गया है। यह किस्सा करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' से जुड़ा है। दरअसल करण के शो में रणवीर और रणबीर एक साथ शिरकत कर चुके हैं। इस दौरान रणवीर सिंह ने यह खुलासा किया था कि उन्होंने एक कभी रणबीर और कंगना को डेट पर भेजने के बारे में सोचा था। दरअसल करण ने अपने शो के रेपिड फायर राउंड में रणवीर से यह सवाल पूछा था कि वो रणबीर के साथ किसे डेट पर भेजना चाहेंगे इसके जवाब में रणवीर ने कहा था कंगना रनौत।

 

ranveer-singh-wanted-to-set-up-ranbir-kapoor-kangana-ranaut-on-date

वहीं कंगना ने भी एक बार इस बात का जिक्र किया था कि रणवीर ने कभी एक दोस्त के तौर पर उनसे उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में पूछा था लेकिन वह इस सवाल को टाल गई थी। हालांकि अब मौजूदा हालात को देखते हुए रणवीर की यह ख्वाहिश काफी अटपटी प्रतीत होती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2CalS5O

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages