अपने ड्राइवर- हेल्पर पर जान छिड़कती हैं आलिया भट्ट, जन्मदिन के मौके पर दिया 50 लाख का ये शानदार तोहफा - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 19 March 2019

अपने ड्राइवर- हेल्पर पर जान छिड़कती हैं आलिया भट्ट, जन्मदिन के मौके पर दिया 50 लाख का ये शानदार तोहफा

बॅालीवुड की मशहूर अदाकारा Alia Bhatt ने हाल में अपना 26वां Birthday सेलिब्रेट किया। यह जन्मदिन उन्होंने अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मनाया। इस दौरान आल‍िया को सरप्राइज देने के लिए रणबीर कपूर उनके घर पहुंचे थे। साथ ही रणबीर कपूर ने एक्ट्रेस के लिए रोमांट‍िक डेट भी प्लान किया था। लेकिन इन सबके अलावा आलिया ने अपने जन्मद‍िन के मौके पर एक खास काम किया। आलिया भट्ट ने सबसे खूबसूरत ग‍िफ्ट अपने ड्राइवर और हेल्पर को द‍िया।

 

alia-bhatt-gifted-houses-worth-rs-50-lakhs-to-her-driver-and-helper

र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक आल‍िया ने दोनों को अपने ल‍िए घर खरीदने के लिए 50-50 लाख के चेक द‍िए।

 

alia-bhatt-movies

जी हां, आल‍िया की पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के वक्त से अब तक आल‍िया के ल‍िए उनका ड्राइवर सुनील और हेल्पर अनमोल काम कर रहे हैं। आल‍िया के अब तक के सफर में दोनों हमेशा रहे हैं। इसल‍िए एक्ट्रेस ने दोनों को जन्मद‍िन के मौके पर खुद का घर खरीदने के ल‍िए रकम दी है।

 

alia-bhatt-lifestyle

गौरतलब है की आल‍िया जल्द ही फिल्म 'कलंक' में नजर आने वाली हैं। हाल में इस फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ है। आल‍िया ने पहली बार किसी गाने में क्लास‍िकल डांस किया है। गाने के बोल हैं 'घर मोरे परदेसिया'। इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। साथ ही रेमो डिसूजा ने गाने को कोरियोग्राफ किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Hrwn9b

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages