अंजीर, मुनक्का, खजूर खाने से नहीं रहेगी खून की कमी - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 17 March 2019

अंजीर, मुनक्का, खजूर खाने से नहीं रहेगी खून की कमी

डेंगू व अन्य राेगाें की वजह से हमारे खून में प्लेटलेट्स की संख्या कम हाे जाती है। जिसके कारण शरीर कमजाेर हाे जाता है अाैर प्रतिराेधक क्षमता घट जाती है।अगर किसी बीमारी के कारण अापकी भी प्लेटलेट्स कम हाे गर्इ हैं ताे कुछ घरेलू नुस्खाें जरिए उन्हें बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं उन नुस्खाें के बारे में :-

गिलोय का जूस :
गिलोय के 5-7 पत्तों या छह इंच की डाली को काटकर पानी से धो लें। अब मिक्सी में पानी डालकर ग्राइंड कर लें। इस जूस की 10 मिलिलीटर मात्रा को सुबह खाली पेट और इतनी ही मात्रा को रात को सोने से पहले लेने से प्लेटलेट्स बढ़ती हैं। डेंगू से बचाव के लिए इस प्रयोग को स्वस्थ व्यक्तिभी अपना सकते हैं।

ज्वारे का रस :
ज्वारे व पानी को मिलाकर इसका जूस तैयार करें। मरीज को इसकी 40 मिलिलीटर मात्रा दिन में 3 बार 4-4 घंटे के अंतराल में खाने से पहले दें। प्लेटलेट्स बढ़ेंगी।

सेब का जूस :
प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए घर में बना 200 मिलिलीटर सेब का जूस रोगी को दिन में 1 बार दें।

पपीते के पत्तों का रस :
इसके 4-5 पत्तों को पानी के साथ मिक्सी में ग्राइंड कर रस तैयार करें। नाश्ते के साथ इसकी 200 मिलिलीटर मात्रा लेने से प्लेटलेट्स बढ़ती हैं।

अनार का जूस :
लंच के दो घंटे के बाद 300 मिलिलीटर अनार के जूस को पीने से डेंगू के रोगी की प्लेटलेट्स में वृद्धि होती है और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है।

हरसिंगार का काढ़ा:
इसके 5-7 पत्तों को 1 गिलास पानी में उबालें। आधा पानी रह जाने पर इसे छान लें। 2-3 चम्मच 3-3 घंटे के अंतराल पर रोगी को दें। इससे बुखार कम होगा।

अंजीर, मुनक्का, खजूर :
इन्हें रात को भिगोकर सुबह नाश्ते के साथ लेने से भी प्लेटलेट्स बढ़ती हैं। एक समय में केवल 2-3 अंजीर, 10-15 मुनक्के और 4 खजूर ही मरीज को खाने के लिए दें।

ध्यान रहे : जिन मरीजों को डायबिटीज की शिकायत है वे अंजीर, मुनक्का और खजूर का प्रयोग न करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2XZxKkt

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages