करीना के बेटे तैमूर को लेकर इवेंट में दादी शर्मिला बोल गई ऐसी बात, कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 19 March 2019

करीना के बेटे तैमूर को लेकर इवेंट में दादी शर्मिला बोल गई ऐसी बात, कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा

दिग्गज अभिनेत्री व इंटरनेट सनसनी तैमूर अली खान की दादी शर्मिला टैगोर का कहना है कि उनके पोते की तस्वीरें लेने को लेकर पापाराजी के बीच मची होड़ से निपटने का एकमात्र तरीका यही है कि इसे स्वीकार किया जाए और उन्हें ऐसा करने दिया जाए। अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना के दो साल के बेटे तैमूर हमेशा पापाराजी के झुंड से घिरे रहते हैं।

taimur ali khan

तैमूर के लिए हद से क्यादा कवरेज अच्छा नहीं
शर्मिला (74) ने रविवार एक अवॉर्ड इवेंट में के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि हमें इसके साथ रहना होगा। यह सोशल मीडिया का दौर है। मुझे नहीं लगता कि इस बारे में कुछ किया जा सकता है। अभिनेत्री का मानना है कि अगर हम इस चलन से निपट नहीं सकते तो फिर इसको स्वीकार कर इससे जुड़ जाना चाहिए। हालांकि, वह आशंकित भी हैं। उनका मानना है कि तैमूर के लिए हद से ज्यादा मीडिया कवरेज अच्छा नहीं है क्योंकि वह अभी बहुत छोटा है।

taimur ali khan

हर सुर्खियों में छाए रहते हैं तैमूर
शर्मिला ने कहा, 'मैं बहुत ओल्ड फैशन वाली महिला हूं। मुझे नहीं लगता कि बच्चों को लेकर सोशल मीडिया पर इस तरह का कुछ होना चाहिए। हालांकि, मैंने सारा से सुना है कि अगर आप इन सबसे निपट नहीं सकते तो फिर उन्हें स्वीकार करें और उनसे जुड़ जाएं।' तैमूर की तस्वीरें नियमित रूप से सुर्खियों में छाई रहती हैं।

taimur ali khan

बच्चे के लिए यह अच्छा नहीं
शर्मिला से जब पूछा गया कि वह कैसा महसूस करती हैं तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मुझे इस बारे में खुश होना चाहिए लेकिन मेरा मानना है कि बच्चे के लिए यह अच्छा नहीं है।' इस इवेंट में शर्मिला को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HENPpL

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages