सालभर मिलने वाला केला केवल फल ही नहीं बल्कि एनर्जी से भरपूर खाद्य पदार्थ है। जानते हैं इसके गुणों के बारे में।
केला पाचन क्रिया को मजबूत करता है। अल्सर के मरीजों के लिए यह काफी फायदेमंद होता है।
इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है जिससे खून में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं रहती।
यह तनाव भी कम करता है।
केले में ट्रिप्टोफेन अमिनो एसिड होता है जिससे मूड रिलेक्स होता है और मन खुश रहता है।
दिल के मरीजों के लिए केला बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना दो केले शहद के साथ खाने से लाभ होगा।
अगर नाक से खून निकलने की समस्या है तो केले को चीनी मिले दूध के साथ एक सप्ताह तक इस्तेमाल कीजिए। नकसीर के रोग में आराम मिलेगा।
वजन बढ़ाने के लिए केला बहुत मददगार होता है। रोजाना केले का शेक पीने से लाभ होगा।
बच्चों के विकास के लिए केला फायदेमंद है क्योंकि इसमें मिनरल और विटामिन होता है। इसमें विटामिन-सी, बी 6 व फाइबर होता है जो बढ़ती उम्र में लाभकारी है। लेकिन कफ या खांसी की समस्या होने पर केले के सेवन से परहेज करना चाहिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TCmlaK
No comments:
Post a Comment