सलमान खान के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हुआ इस करीबी का निधन, पूरा खान परिवार गम में.. - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 4 March 2019

सलमान खान के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हुआ इस करीबी का निधन, पूरा खान परिवार गम में..

सलमान खान का पूरा परिवार रविवार को काफी गमगीन नजर आया। दरअसल, खान परिवार के काफी करीबी बिभाष छाया का 1 मार्च को निधन हो गया। रविवार को उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा रखी गई। सलमान खान का पूरा परिवार इस प्रार्थना सभा में शामिल हुआ। रिपोर्ट के अनुसार बिभाष, सलमान खान के फाइनेंशियल एडवाइजर थे। बिभाष के पिता और सलीम खान के बीच भी अच्छी दोस्ती थी। अब उन दोनों की दूसरी पीढ़ी के बीच भी अच्छे रिश्ते हैं।

 

सलमान खान के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हुआ इस करीबी का निधन, पूरा खान परिवार गम में..

दुख की इस घड़ी में पूरा खान परिवार, छाया परिवार के साथ खड़ा नज़र आया। सलीम खान, उनकी पत्नी सलमा खान, तीनों बेटे सलमान, अरबाज और सोहेल से लेकर यूलिया वंतुर व कुछ करीबी दोस्त भी वहां नजर आए। सलमान इस मौके पर मृतक के परिजनों को हौसला देते हुए नजर आए। सलमान के पिता सलीम खान भी इस दौरान बेहद इमोशनल नजर आ रहे थे। यहां तक की सलमान की बहनें भी वहां उपस्थित थीं।

 

सलमान खान के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हुआ इस करीबी का निधन, पूरा खान परिवार गम में..

अरबाज खान अपनी कथित गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ वहां पहुंचे। सलमान की खास दोस्त यूलिया वंतूर भी दुख की इस घड़ी में छाया परिवार को सांत्वना देने पहुंची। पूरे खान परिवार और उनके करीबी दोस्तों की मौजूदगी से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिभाष,खान परिवार के लिए कितने स्पेशल रहे होंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SCF15P

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages