कहीं अड़ियल ताे नहीं हैं आप, जानिए इन सवालाें का देकर जवाब - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 11 March 2019

कहीं अड़ियल ताे नहीं हैं आप, जानिए इन सवालाें का देकर जवाब

सेहत के मामले में यदि आप सिर्फ अपनी बात पर अड़े रहते हैं तो गड़बड़ होना निश्चित है। नीचे दिए सवालों से सहमत या असहमत होकर परख लीजिए कहीं आप भी ऐसे तो नहीं?

1. आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं लेकिन खुद को किसी भी तरह जिम्मेदार मानने को तैयार नहीं?
अ: सहमत ब: असहमत

2. सेहत अच्छी भी बनी रहे तो भी आप डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह नहीं मानते?
: सहमत : असहमत

3. अपनी बात मनवाने के लिए ऐसे तरीकेआजमाते हैं जो आपके व्यवहार को भी बुरा बनाते हैं?
: सहमत : असहमत

4. कोई पहल करें और उसमें सफलता न मिले तो आप उसका दोष दूसरों पर लगाते नजर आते हैं?
: सहमत : असहमत

5. टाइम मैनेजमेंट सबसे मुश्किल काम है क्योंकि आप हर काम अपनी सहूलियत से चाहते हैं?
: सहमत : असहमत

6. अच्छी सेहत के लिए आप उतने जतन करते हैं जितने में नींद या आराम में कोई खलल न हो?
: सहमत : असहमत

7. जरूरतमंद या अपनो केलिए कुछ अच्छा करने की बात हो तो आप परोपकार भी शर्तों पर करते हैं?
अ: सहमत : असहमत

8. आपको गलत जिद, अच्छे उसूलों और अडिय़लपन में फर्क नहीं पता इसलिए अक्सर गुस्से में रहते हैं?
अ: सहमत : असहमत

9. आप चाहें तो बदल सकते हैं लेकिन सोच को सकारात्मक बनाने के लिए भी तैयार नहीं?
: सहमत : असहमत

स्कोर और एनालिसिस
आप पर खुद की सोच हावी है :
यदि आप 7 या उससे ज्यादा सवालों से सहमत हैं तो इस साइको टेस्ट में आप ऐसे नेगेटिव जोन में आते हैं जो आपको भारी नुकसान पहुंचा सकता है। आपकी मन की शंका, कुशंका, दुविधा, डर और गलत विचार आपकी सेहत ही नहीं जीवन को खराब कर रहे हैं। उबरने के लिए खुद को सुलझाइए। अपनी दिनचर्या और विचारों में अनुशासन लाकर व्यवस्थित बनिए।

आप अड़ते हैं लेकिन अच्छे के लिए:
यदि 7 या उससे ज्यादा सवालों से असहमत हैं तो यकीनन आप नकारात्मक विचारों और स्थितियों पर भारी पड़ते हैं। अच्छी बात है कि आप अनजाने डरों और कुशंकाओं से डरते नहीं। दूसरों को माफ करना आपको सकारात्मकता देता है। अपनी सोच और विचारों में अच्छाई व भलाई की आदत को बनाए रखें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SSvFD2

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages