डिंपल कपाड़िया के भतीजे करण इस फिल्म से करेंगे बॉलीवुड में एंट्री, जानिए कब होगी रिलीज - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 5 March 2019

डिंपल कपाड़िया के भतीजे करण इस फिल्म से करेंगे बॉलीवुड में एंट्री, जानिए कब होगी रिलीज

बॉलीवुड में आए दिन किसी न किसी स्टारकिड की एंट्री होती रहती है। पिछले साल श्रीदेवी की बेटी Jhanvi kapoor और सैफ अली खान की बेटी Sara Ali Khan ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस साल भी चंकी पांडे की बेटी Ananya Pandey और सनी देओले के बेटे Karan Deol इस इंडस्ट्री में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। जी हां, हम बात कर रहे है Dimple Kapadia के भतीजे Karan Kapadia की।

 

Karan Kapadia

करण कपाड़िया इसी वर्ष बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले हैं। करण जिस मूवी से डेब्यू कर रहे हैं उसमें सनी देओल नजर आएंगे। तरन आदर्श ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए फिल्म के बारे में यह जानकारी दी है।

बेहजाद खंबाटा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'Blank' में करण कपाड़िया नजर आएंगे। इस फिल्म को डॉ. श्रीकांत भासी, निशांत पित्ती, विशाल राणा, टोनी डिसूजा और एंड पिक्चर्स प्रोड्यूस करेंगे।

Karan Kapadia

बताया जा रहा है कि यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। खबरों के अनुसार इस फिल्म में करण के अपोजिट तनुश्री दत्ता की बहन इशिता दत्ता नजर आएंगी। ये फिल्म 3 मई 2019 को रिलीज होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UgEbgB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages