टैट सिंड्रोम यानी 'टायर्ड ऑल द टाइम', जिसका सीधा अर्थ होता है हर समय थकान का अनुभव होना। कहीं आप भी इसके शिकार तो नहीं? नीचे दिए सवालों के जरिए खुद ही परख लीजिए।
1. आपको जल्दी उठना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। मजबूरी में उठना पड़े तो खीजते रहते हैं?
अ: सहमत
ब: असहमत
2. आप रोजाना शिकायत करते हैं कि आज बहुत थक गए, भले ही थकान वाला काम न किया हो?
अ: सहमत
ब: असहमत
3. अपनी थकान को जाहिर करने के लिए आप पूरे दिन चाय-कॉफी या दवाइयों का सहारा लेते हैं?
अ: सहमत
ब: असहमत
4. आप थकान का बहाना लेकर बरसों से चली आ रही रोजमर्रा की अच्छी आदतें भी बिगाड़ लेते हैं?
अ: सहमत
ब: असहमत
5. आपकी थाली में ऐसी भारी चीजें शामिल हैं जिसके कारण आप हमेशा पेट भरा महसूस करते हैं?
अ: सहमत
ब: असहमत
6. जरूरी काम करना हो और आपका मन न हो तो थकान का बहाना लेना आपको हमेशा अच्छा लगता है?
अ: सहमत
ब: असहमत
7. आप थकान दूर करने के लिए दिन में सोना पसंद करते हैं और फिर पूरी शाम उनींदें बने रहते हैं?
अ: सहमत
ब: असहमत
8. आपकी थकान का असर परिवार और काम पर भी पड़ रहा है और नकारात्मकता बढ़ रही है?
अ: सहमत
ब: असहमत
9. आप चाहें तो कुछ आदतों में बदलाव करके अपनी थकान को दूर करने की कोशिश आज से कर सकते हैं?
अ: सहमत
ब: असहमत
स्कोर और एनालिसिस -
आप टैट सिंड्रोम के शिकार हैं : यदि आप 7 या उससे ज्यादा सवालों से सहमत हैं तो वाकई आप थकान वाले टैट सिंड्रोम का शिकार बन चुके हैं और खुद को कमजोर और बेबस मानते हैं। आप बाकी चीजों का ध्यान रखते हैं लेकिन अपनी सेहत को लेकर आलसी और लापरवाह हैं। यदि आप कोशिश करें तो आदतें अभी भी सुधारी जा सकती हैं।
आप टैट सिंड्रोम पर हावी हैं : यदि आप 7 या उससे ज्यादा सवालों से असहमत हैं तो लगता है कि आप थकान पर हावी हैं। अच्छी बात यह है कि आप अपनी सेहत, काम और अच्छी-बुरी आदतों को समझते हैं। आप उन आदतों से समझौता नहीं करते जो सेहत के लिए अच्छी हैं। आप लापरवाही और अनुशासनहीनता पसंद नहीं करते। अपनी अच्छी आदतों को बनाए रखिए क्योंकि इसमें आपकी और सबकी भलाई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FkERN4
No comments:
Post a Comment