इमरान हाशमी ने बॉलीवुड और निर्माताओं के लेकर कही इतनी बड़ी बात, हो सकता है बड़ा विवाद - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 5 March 2019

इमरान हाशमी ने बॉलीवुड और निर्माताओं के लेकर कही इतनी बड़ी बात, हो सकता है बड़ा विवाद

बॉलीवुड में कभी किसिंग किंग के नाम से मशहूर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) 'शंघाई', 'घनचक्कर', 'एक थी डायन' जैसी फिल्मों से अपनी इमेज बदल चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'चीट इंडिया' रिलीज हुई है। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखाया। वहीं अब इमरान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में इमरान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में कुछ ऐसा बोल दिया है जिसके बाद से हर जगह ही उनकी चर्चा हो रही है।

 

actor Emraan Hashmi

वैसे तो आमतौर पर इमरान हाशमी को चुप रहते हुए ही देखा जाता है। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान इमरान ने कहा कि, 'मूर्खों से भरे बॉलीवुड में कुछ ही निर्माता हैं जो अलग करने से नहीं डरते। इस इंडस्ट्री में मूर्खता के दम पर लंबे समय तक टिका जा सकता है। मूर्खों से भरे बॉलिवुड में कुछ ही निर्माता हैं जो अलग करने से नहीं डरते ऐसे में अभिनेता के लिए समझदार बनना मुश्किल होता जा रहा है। अब कुछ ही लोग हैं जो लीक से हटकर कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं, जैसा कि पहले नहीं था।'

 

bollywood actor <a href=Emraan Hashmi " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/03/05/imran1_4231292-m.jpg">

इसके साथ ही इमरान ने कहा, 'बॉलीवुड में समझदार अभिनेता होना मुश्किल है। यहां मूर्खता के दम पर लंबे समय तक टिका जा सकता है। दर्शक समझदार हैं लेकिन ऐसे निर्माता और निर्देशक ज्यादा नहीं है जो जोखिम उठाएं।' अब उनके इस बयान के बारे में खूब चर्चाएं हो रही है। अभी तक इमरान के इस बयान पर बॉलीवुड से किसी का कोई जवाब नहीं आया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ITcxVB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages