श्रीदेवी को नहीं था पसंद, देवरानी-जेठानी होती जाह्नवी और सारा अली, लव स्टोरी का ये खास कनेक्शन नहीं जानता कोई - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 5 March 2019

श्रीदेवी को नहीं था पसंद, देवरानी-जेठानी होती जाह्नवी और सारा अली, लव स्टोरी का ये खास कनेक्शन नहीं जानता कोई

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सैफ अली खान की बेटी Sara Ali Khan और दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री Sridevi की बेटी janhvi kapoor महज एक दो फिल्में कर इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। बहुत कम में ये दोनों स्टार किड्स फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बनती जा रही हैं। बता दें कि जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से तो सारा अली ने फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया है। दोनों की डेब्यू फिल्म हिट रही थी। आज janhvi kapoor अपना 22वां Birthday सेलिब्रेट कर रही हैं। आइए जानते हैं इस खुशी के मौके पर जाह्ववी और सारा की लव स्टोरी का ये खास कनेक्शन...

janhvi kapoor and sara ali khan

दो सगे भाईयों डेट कर चुकी हैं जाह्नवी,सारा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी कपूर अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले पॉलिटिशियन के बेटे शिखर पहाड़िया को डेट कर चुकी हैं। शिखर पहाड़िया पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। इसके अलावा वह वीर पहाड़िया के भाई भी हैं। बता दें कि वीर पहाड़िया, सारा अली खान को डेट कर चुके हैं। खुद सारा अली खान ने इस बात को स्वीकार किया था। अगर ये दोनों एक्ट्रेस अपने रिश्ते को आगे बढ़ाती और बात शादी तक पहुंचती वह दोनों दोस्त रियल लाइफ में भी देवरानी-जेठानी बन जाती। हालांकि, इन जाह्नवी का नाम शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर से जोड़ा जा रहा है। वहीं सारा का नाम कार्तिक आर्यन के साथ जुड़ रहा है।

janhvi kapoor and sara ali khan

श्रीदेवी को नहीं था पसंद
जाह्नवी और शिखर का रिलेशनशिप उस वक्त सुर्खियों में आया था जब दोनों का किसिंग वीडियो वायरल हुआ था। ये वीडियो साल 2016 में एक दोस्त की पार्टी का था। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी की मम्मी श्रीदेवी को पसंद नहीं था कि जाह्नवी सोशल मीडिया पर शिखर के साथ कोजी फोटोज शेयर करें। शिखर को जाह्नवी कपूर की पैरेंट्स बोनी कपूर और श्रीदेवी के साथ भी स्पॉट किया गया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी अब एयरफोर्स पायलट और शौर्य चक्र विजेता गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। जाह्नवी इसके अलावा करण जौहर की पीरियड फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2H3AjMP

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages