जल्द ही होली का त्योहार आने वाला है। बॉलीवुड में होली धूमधाम से मनाई जाती है। हालांकि पिछले साल अभिनेत्री श्रीदेवी का अचानक निधन हो जाने की वजह से बॉलीवुड में होली नहीं मनाई गई। कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो कि होली नहीं खेलते। इनमें से एक हैं बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर। खुद करण ने इस बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वे अभिषेक बच्चन की वजह से होली नहीं खेलते।
करण ने एक बार रियलिटी शो में बताया था कि वे जब 10 साल के थे तो अमिताभ बच्चन की होली पार्टी में जाया करते थे। हालांकि करण को रंग वाली होली खेलना पसंद नहीं था। करण ने बताया था कि उस होली पार्टी में अभिषेक बच्चन ने उनके साथ ऐसी हरकत क दी थी कि वे आज तक होली नहीं खेलते।
दरअसल, अभिषेक बच्चन ने करण जौहर को अचानक पूल में फेंक दिया था। इस घटना से करण इतना डर गए थे कि उसके बाद करण ने कभी होली नहीं खेली। साथ ही उन्होंने बताया था कि बचपन में कॉलोनी के बच्चे सिलवर कलर का पेंट लेकर उनके पीछे दौड़ते थे और वे उन बच्चों से खुद को बचाने की कोशिश करते थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2OfbzSQ
No comments:
Post a Comment