तीजन बाई की जिंदगी पर नवाजुद्दीन की पत्नी बनाने जा रही ये बड़ी फिल्म! रानी, प्रियंका या विद्या में से एक होगी लीड हिरोइन - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 20 March 2019

तीजन बाई की जिंदगी पर नवाजुद्दीन की पत्नी बनाने जा रही ये बड़ी फिल्म! रानी, प्रियंका या विद्या में से एक होगी लीड हिरोइन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी गायिकी के जरिए लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाली तीजन बाई पर फिल्म बनाई जा रही है। पद्मश्री, संगीत कला अकादमी पुरस्कार, पद्म भूषण समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित की जा चुकी तीजन बाई की फिल्म को बॉलीवुड अभिनेता नवाजउद्दीन सिद्दिकी की पत्नी आलिया सिद्धिकी बना रही हैं। नवाज खुद तीजन बाई की गायिकी के दीवाने थे। आज नवाज इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं कि उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी और मंजू गढ़वाल वायएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस मशहूर लोक गायिका तीजन बाई की जिंदगी पर एक फिल्म बनाने वाले हैं।

 

nawazudiin-siddiqui-wife-alia-making-teejan-bai-biopic-know-details

नवाजुद्दीन ने कहा , 'तीजन बाई अपने आप में एक किवदंती हैं। मुझे आलिया पर पूरा यकीन है कि वह इस फिल्म को महज फिल्म फेस्टिवल के लिए नहीं, बल्कि आज के आम दर्शकों को ध्यान में रखकर इसे बेहद प्रासंगिकता के साथ बनाएंगी।

 

nawazudiin-siddiqui-wife-alia-making-teejan-bai-biopic-know-details

तीजन बाई को लोक गायन की मशहूर कला पंडवानी में महारत हासिल है। पंडवानी छत्तीसगढ़ में सुनाई जाने वाली महाभारत से जुड़े किस्सों से संबंधित गायन विधा है। तीजन बाई की इसी कला ने आलिया सिद्दीकी को बेहद प्रभावित किया। उन्हें लगा कि एक बायोपिक उनकी जिंदगी के साथ न्याय कर पाएगी। इसलिए स्क्रिप्ट लिखने का जिम्मा भी आलिया ने खुद ही उठाया। आलिया चाहती हैं कि फिल्म के तमाम गाने एक ऐसा कद्दावर शख्स लिखे जिसे कलम का जादूगर माना जाता है।

nawazudiin-siddiqui-wife-alia-making-teejan-bai-biopic-know-details

आलिया की दिली ख्वाहिश है कि गुलजार साहब तीजन बाई पर बन रही फिल्म के गाने लिखकर उनकी जिंदगी को अपने लिखे शब्दों से हमेशा के लिए अमर कर दें। आलिया सिद्धिकी से जब तीजन बाई के किरदार को निभाने वाले के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं रानी मुखर्जी, विद्या बालन या प्रियंका चोपड़ा में से कोई एक कलाकार यह किरदार निभाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TWGqJa

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages