ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद है इडली का सेवन - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 5 March 2019

ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद है इडली का सेवन

हैल्दी खाने के नाम पर बाजार में कई उत्पाद मौजूद हैं। लेकिन ऐसी कई परंपरागत चीजे हैं जो न केवल स्वादिष्ट हैं बल्कि पौष्टिक भी। इनमें से एक है इडली। जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

चावल और उड़द दाल से बनी इडली कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है।
इडली बनाने के लिए खमीर उठाया जाता है जिससे उसमें मौजूद प्रोटीन और विटामिन-बी की मात्रा बढ़ जाती है।
इडली को भाप में बनाया जाता है इसलिए इसमें फैट बहुत कम होता है और यह आसानी से पच जाती है। इसे खाने से वजन भी नियंत्रित रहता है।जल्दी पकने और पचने के कारण बुजुर्ग भी इसे आसानी से खा सकते हैं। शरीर के ब्लड प्रेशर के लिहाज से भी इडली खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा भी बहुत कम होती है।

एक मीडियम साइज इडली में लगभग 65 मिलीग्राम सोडियम होता है जबकि 2300 मिलीग्राम सोडियम प्रतिदिन से कम का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा इसमें कोलेस्ट्रॉल कम होने से भी इससे ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं आती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ToiVIL

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages