कल रिलीज होगा विद्युत की धमाकेदार एक्शन फिल्म 'Junglee' का ट्रेलर - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 5 March 2019

कल रिलीज होगा विद्युत की धमाकेदार एक्शन फिल्म 'Junglee' का ट्रेलर

बॉलीवुड में जबरदस्त एक्शन के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता Vidyut Jamwal स्टारर फिल्म 'Junglee' का ट्रेलर कल यानी बुधवार को रिलीज होगा। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें हाथी का सूंड़ और एक्टर का हाथ एक-दूसरे से लिपटा नजर आ रहा है। पोस्टर से साफ पता चल रहा है कि विद्युत के किरदार और उनके दोस्त हाथी के बीच किस तरह की बॉन्डिंग दिखने वाली है।

 

vidyut jamwal

फिल्म में विद्युत के इस दोस्त का नाम भोला है। फिल्म में दोनों साथ मिलकर अपने दुश्मनों से लड़ते नजर आएंगे।
फिल्म मेकर्स इससे पहले भी इन दोनों (विद्युत यानी राज और भोला) की कुछ झलकियां देख चुके हैं, यह पहली बार है जब तस्वीर में कुछ शिकारी भी सामने नजर आ रहे हैं। विद्युत जामवाल ने इस पोस्टर को ट्वीट करते हुए लिखा है, 'भोला और मेरे बचपन की दोस्ती, न कभी बदली है न कभी बदलेगा।'

 

vidyut jamwal

पोस्ट के साथ ट्रेलर कल रिलीज होने की बात कही गई है। जंगली पिक्चर ने यह पोस्टर ट्वीट करते हुए कहा है, 'राज और भोला, इन दोनों की दोस्ती ही कुछ अनोखी है, सुनिए ये कहानी उन्हीं की जुबानी।' यह फिल्म 5 अप्रेल को रिलीज होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2EPQ0VT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages