लोकसभा चुनाव 2019 करीब हैं। ऐसे में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बॉलीवुड पर चुनावी रंग चढ़ता नजर आ रहा है। इन दिनों बीजेपी ने 'मैं भी चौकीदार' (#MainBhiChowkidar) कैंपेन चलाया है। सोशल मीडिया पर यह कैंपेन जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड #MainBhiChowkidar ट्रेंड कर रहा है।
इस कैंपेन में बीजेपी से जुड़े लोग हिस्सा ले रहे हैं। सभी ने ट्विटर पर इसी हैशटैग के साथ पोस्ट भी किया। लेकिन जब एक बीजेपी नेता ने कैंपेन में शामिल होते हुए ट्वीट किया तो बवाल हो गया। एक बॉलीवुड अभिनेत्री ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए खरी-खोटी सुनाई। सलमान खान के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकीं रेणुका शहाणे ने बीजेपी नेता को लताड लगाई।
दरअसल, बीजेपी नेता एमजे अकबर ने भी इस कैंपन में शामिल होते हुए एक ट्वीट किया। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा,'मुझे #MainBhiChowkidar कैंपेन में शामिल होने पर गर्व है। एक नागरिक होने के नाते भारत से प्यार करता हूं। मैं भ्रष्टाचार, गंदगी, गरीबी और आतंकवाद को हटाने की पूरी कोशिश करूंगा और एक नया भारत बनाने में मदद करूंगा जो मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध हो।’
अकबर के इस ट्वीट पर बॉलीवुड अभिनेत्री रेणुका शहाणे भड़क गईं और उन्होंने बीजेपी नेता को खरी-खोटी सुना दी। उन्होंने ट्वीट पर पलटवार करते हुए लिखा, ‘अगर आप भी चौकीदार हैं तो कोई महिला सुरक्षित नहीं।’ साथ ही उन्होंने लिखा #BesharmiKiHadd और उन्होंने इसमें IndiaMeToo को भी टैग किया।
बता दें कि #MeToo अभियान के तहत जब भारत मे कई बड़े नामों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे थे तब इन्हीं में पत्रकार और बीजेपी नेता एमजे अकबर का नाम भी आया था। रिपोर्ट के अनुसार एमजे अकबर पर करीब 20 महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2O8i8q0
No comments:
Post a Comment