Notebook Laila Song: नोटबुक का दूसरा गाना हुआ रिलीज, फिरदौश ने किया प्यार का ऐलान - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 7 March 2019

Notebook Laila Song: नोटबुक का दूसरा गाना हुआ रिलीज, फिरदौश ने किया प्यार का ऐलान

सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'नोटबुक' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का दूसरा गाना 'लैला' रिलीज हो गया है। सलमान खान ने इस गाने को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस गाने को इंटरनेट पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये गाना काफी इमोशनल कर देने वाला है।

 

notebook laila

सलमान ने इस गाने को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'फिरदौश ने कबीर के लिए अपने प्यार का ऐलान कर दिया है।' इस गाने में अभेंद्र उपाध्याय और विशाल मिश्रा के लिरिक्स है। विशाल मिश्रा ने म्यूजिक दिया है। इसमें बिछड़े हुए दो प्यार करने वालों को दिखाया गया है। ये एक Sad Song है। इसमें फिरदौश, कबीर के लिए अपने प्यार का इजहार करती दिख रही हैं।

आपको बता दें कि मशहूर अभिनेत्री नूतन की पोती प्रनूतल बहल इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। प्रनूतल के अपोजिट एक्टर जहीर इकबाल नजर आएंगे। सलमान के प्रोडक्शन में बन रही ये फिल्म एक लव स्टोरी ड्रामा है।

notebook laila

फिल्म की कहानी कश्मीर पर आधारित है, जिसमें दो स्कूल टीचर के बीच प्यार पनपता है। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है जो दर्शकों बहुत पसंद किया गया। यह मूवी 29 मार्च को रिलीज होने जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2H8nUr8

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages