मशहूर डायरेक्टर के नाम से इस अभिनेत्री को Whatsapp नंबर पर मिल रहे हैं ऐसे अश्लील मैसेज - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 6 March 2019

मशहूर डायरेक्टर के नाम से इस अभिनेत्री को Whatsapp नंबर पर मिल रहे हैं ऐसे अश्लील मैसेज

बॉलीवुड अभिनेत्री रूही सिंह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। लेकिन इस बार वे किसी और वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, कोई शख्स उन्हें अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है। वह शख्स अभिनेत्री को एक मशहूर डायरेक्टर के नाम से ये व्हाट्सएप पर मैसेज कर रहा है। पहले तो रूही को लगा कि यह कोई उनका फैन होगा। लेकिन बाद में मामला तब गंभीर हो गया जब उस शख्स ने अभिनेत्री को जान से मारने की धमकी दे दी। दरअसल, वह शख्स मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के नाम से रूही को मैसेज कर रहा है।

 

मशहूर डायरेक्टर के नाम से इस अभिनेत्री को Whatsapp नंबर पर मिल रहे हैं ऐसे अश्लील मैसेज

रूही ने इस मामले में मीडिया से बात करते हुए बताया, 'मैं अनुराग को जानती हूं, इसलिए मुझे पता है कि यह वह यह शख्स नहीं है। मैंने इस शख्स के बारे में अनुराग से भी बातचीत की, तो उन्होंने कहा कि मुझे उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। मैंने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की छानबीन कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।'

 

मशहूर डायरेक्टर के नाम से इस अभिनेत्री को Whatsapp नंबर पर मिल रहे हैं ऐसे अश्लील मैसेज

रूही ने कहा कि उनको वह व्यक्ति अलग—अलग नंबरों से मैसेज कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह लगातार नंबरों को ब्लॉक कर रही थीं। साथ ही अभिनेत्री ने उस शख्स को कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी। इस पर उस व्यक्ति ने कहा कि वह साइबर सेल से है और वह खुद को जेल भेजना चाहता है। अभिनेत्री ने बताया कि वह उन्हें हर दिन पता और मिलने का समय भेजता था।

रूही ने बताया कि सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उस व्यक्ति को इस बात तक की जानकारी होती है कि वह किसके साथ हैंग ऑउट कर रही हैं। वह उन लोगों के नाम भी लेता था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2H2t0oQ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages