जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते घिरी विवादों में, मुहर्रम सीन को लेकर दर्ज हुई शिकायत - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 5 July 2018

जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते घिरी विवादों में, मुहर्रम सीन को लेकर दर्ज हुई शिकायत


बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म सत्यमेव जयते विवादों में घिरती नजर आ रही है। दरअसल फिल्म का एक दृश्य कानूनी पचड़े में फंस गया है। फिल्म के खिलाफ हैदराबाद की शिया कम्यूनिटी ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है।
भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
नेशनल हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी माइनॉरिटी फ्रंट के जनरल सेक्रेटरी सैय्यद ईद अली जाफरी ने आरोप लगाया है कि जॉन की फिल्म के ट्रेलर में मुहर्रम को गलत तरीके से पेश किया गया है। उनका कहना है कि ''फिल्म सत्यमेव जयते के ट्रेलर में मुहर्रम का एक सीन दिखाया गया है। जिसमें मातम दिखाया गया है। उसी मातम में जॉन मर्डर करते दिख रहे हैं। इसी सीन ने हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।''
सीन नहीं हटा तो विरोध प्रदर्शन
जाफरी ने CBFC की लोकल ब्रांच से यह अपील की है कि वो उनकी शिकायत को जल्द से जल्द मुंबई ऑफिस में ट्रांसफर करें। उनकी मांग है कि फिल्म से ये सीन हटाया जाए। उन्होंने यह भी साफ किया है कि अगर फिल्म से यह सीन नहीं हटाया जाता है तो वो इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि यह फिल्म अगले महीने १५ अगस्त को रिलीज हो रही है।
स्टारकॉस्ट
फिल्म की स्टारकॉस्ट की बात करे तो मूवी में जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं।फिल्म में जॉन अब्राहम एक पुलिसवाले की भूमिका में हैं।
हाल ही में मनोज बाजपेयी ने की बातचीत
मनोज बाजपेयी ने फिल्म 'सत्यमेव जयते' में जॉन अब्राहम के साथ काम किया है। मनोज ने कहा, 'मैं जॉन के साथ पहले भी काम कर चुका हूं, उनके लिए मैं यही कहूंगा कि सफलता और असफलता का कोई अंत नहीं जॉन का जिंदगी जीने का स्टाइल बेहद अलग है। जहां, बॉलीवुड की दुनिया में हर शुक्रवार फिल्मों की रिलीज और सफलता के साथ लोगों के विचार और एटीट्यूड में बदलाव आता है, लेकिन जॉन अब्राहम कभी नहीं बदलता, वह हमेशा एक जैसा ही रहता है, बॉलीवुड में लोग नेपोटिज्म की बात करते हैं, जॉन उसका जीता-जागता उदाहरण हैं। वह शांत रहकर लगातार सफल फिल्मों में काम करते जा रहे हैं। 'सत्यमेव जयते'15 अगस्त को रिलीज होगी।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2KLk8W8

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages