Flashback: जब फिल्म के सेट पर मीनाक्षी-अमृता के बीच शुरू हो गई कैटफाइट,सलाह देना पड़ा भारी - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 5 July 2018

Flashback: जब फिल्म के सेट पर मीनाक्षी-अमृता के बीच शुरू हो गई कैटफाइट,सलाह देना पड़ा भारी


बॉलीवुड एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री और अमृता सिंह अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेसेस में शूमार हुआ करती थीं। अपने डांसिंग और एक्टिंग के हुनर के चलते मीनाक्षी ने 18 साल की उम्र में सुपरहिट का खिताब जीत लिया था। मीनाक्षी शेषाद्रि 80 के दशक का वो नाम है जिसके साथ काम करने की हर सुपरस्टार को चाह थी। वहीं अमृता सिंह भी अपने बॉलीवुड कॅरियर में खूब सुर्खियों में रही हैं। लेकिन एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ये दोनों एक-दूसरे से झगड़े पर उतारू हो गई थीं।
जब मीनाक्षी को दी एक्टिंग सीखने की सलाह
घटना महेश भट्ट की फिल्म 'आवारगी' की शूटिंग के दौरान की है। रिपोर्ट के मुताबिक, मीनाक्षी महबूब स्टूडियो में इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। तभी वहां अमृता सिंह महेश भट्ट से मिलने पहुंची। कुछ समय बाद ही महेश भट्ट और अमृता सिंह जोर-जोर से बातें कर करने लगे थे जिसकी वजह से मीनाक्षी को शूटिंग में दिक्कत हो रही थी।
मीनाक्षी की सलाह पर भड़की अमृता:
ऐसे में मीनाक्षी ने अमृता को धीरे-धीरे बात करने को कहा तो वो भड़क गई। उन्होंने मीनाक्षी को एक्टिंग सीखने की सलाह दे डाली। जाहिर है अमृता की इस सलाह से मीनाक्षी भी भड़क गई और दोनों के बीच कैटफाइट शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया था कि महेश भट्ट को उस दिन पूरा शेड्यूल ही कैंसल करना पड़ गया।

Flashback: जब फिल्म के सेट पर मीनाक्षी-अमृता के बीच शुरू हो गई कैटफाइट,सलाह देना पड़ा भारी
अमृता के कमेंट पर मुस्कराने लगी थी मीनाक्षी
इस झगड़े का क्लाइमैक्स तब आया जब एक पार्टी में अमृता और मीनाक्षी की मुलाकात हो गई। मीनाक्षी को सामने देख अमृता सिंह ने उन पर कमेंट करना शुरू कर दिया जिस पर रिएक्ट करने के बजाय मीनाक्षी मुस्कुराने लगी। तब अमृता ने फिर कमेंट करते हुए कहा लगता है अब तुम एक्टिंग में एक्सपर्ट हो चुकी हो। इतना कहकर अमृता आगे बढ़ गई और मीनाक्षी मन मसोस कर रह गई।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2tYaSnV

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages