एशिया के 100 प्रभावशाली लोगों में ऐश्वर्या और शाहरुख - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 27 September 2018

एशिया के 100 प्रभावशाली लोगों में ऐश्वर्या और शाहरुख

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन एशिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल हो गए हैं। एक प्रतिष्ठित मैगजीन ने यह लिस्ट जारी की है। मैगजीन ने जो सूची जारी की है, उसमें कई भारतीयों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड सेलेब्स, एक्टिविस्ट्स, क्रिकेटर्स और बिजनेसमैन के नाम शामिल हैं। लेकिन इस लिस्ट में बॉलीवुड से सिर्फ शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन को ही स्थान दिया गया है।

'ऐश्टॉनिशिंग एशियंस' कैटेगरी में नाम
मैगज़ीन ने ऐश्वर्या और शाहरुख को 'ऐश्टॉनिशिंग एशियंस' कैटिगरी में सम्मानित करते हुए इस सूची में शामिल किया है। इतना ही नहीं दोनों सुपरस्टार्स को मैगजीन के कवर पेज पर भी जगह दी गई है। बता दें कि ऐश्वर्या को अभी हाल ही में 'मेरिल स्ट्रीप' अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

इन लोगों के नाम भी लिस्ट में

शाहरुख और ऐश्वर्या के अलावा इस सूची में विभिन्न क्षेत्रों से अन्य भारतीयों के नाम भी शामिल हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, मुकेश अंबानी, अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन, उद्योगपति किरण मज़ूमदार शॉ और लेखिका अरुंधती रॉय का नाम भी शामिल है।

निर्देशक बनना चाहती हैं ऐश्वर्या
हाल में अभिषेक बच्चन ने कहा कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या फिल्म निर्देशक बनना चाहती है। अभिषेक ने बताया कि फिल्म की शूङ्क्षटग के दौरान ऐश्वर्या फिल्म मेंकिग के कई पहलुओं पर काफी बारीकी से ध्यान देतीं हैं। फिल्म के शॉट को लेकर ऐश्वर्या काफी अलर्ट रहती हैं और शॉट खत्म होने के बाद वह यह जरूर देखती हैं कि शॉट सही ढंग से फिल्माया गया है या नहीं।

जीरो में नजर आएंगे शाहरुख

शाहरुख की आगामी फिल्मों की बात करें तो वे आनंद एल. राय की फिल्म 'जीरो' में नजऱ आएंगे। इस फिल्म में वह बौने के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख के अलावा अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म दिसबंर में रिलीज होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2N7AfKz

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages