इस एक फिल्म ने बदल दी थी रणबीर की किस्मत, मना रहे हैं आज अपना 36वां बर्थडे... - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 27 September 2018

इस एक फिल्म ने बदल दी थी रणबीर की किस्मत, मना रहे हैं आज अपना 36वां बर्थडे...

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में रॉकस्टार के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। मुंबई में 28 सितंबर 1982 को जन्मे रणबीर कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। रणबीर के पिता ऋषि कपूर और मां नीतू सिंह बॉलीवुड के मशहूर कलाकार है। रणबीर ने अपने सिने कॅरियर की शुरूआत वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म 'सांवरिया' से की। इसी फिल्म से अनिल कपूर की पुत्री सोनम कपूर ने भी शुरुआत की थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'सांवरिया' यूं तो टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन रणबीर का अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया। इस फिल्म के लिये रणबीर को नवोदित अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ranbir

पहली हिट फिल्म
वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म 'वेक अप सिड' रणबीर के कॅरियर की पहली हिट फिल्म साबित हुयी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म वेक अप सिड में रणबीर कपूर ने संजीदा अभिनय किया था। इस फिल्म के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2010 में रणबीर को प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' में काम करने का अवसर मिला। राजनीति पर आधारित इस फिल्म में भी उन्होंने संजीदा अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म रॉकस्टार ने रणबीर कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में सही पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका दिलाई। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर ने एक बार फिर से संजीदा अभिनय किया। इस फिल्म के लिये उन्हें पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। इसी फिल्म के लिये उन्हें फिल्म फेयर का क्रिटिक्स पुरस्कार भी दिया गया।

 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति
वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म 'बरफी' ने रणबीर को न सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी ख्याति दिलाई। अनुराग बासु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस फिल्म के लिए भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' रणबीर के कॅरियर की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुयी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर की छवि एक रॉकस्टार की थी। युवाओं को ध्यान में रखकर बनायी गयी इस फिल्म में रणबीर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 190 करोड़ का शानदार व्यापार किया। वर्ष 2013 मे रणबीर की फिल्म 'बेशर्म' प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में उन्होंने अपने माता-पिता नीतू सिंह और ऋषि कपूर के साथ काम किया। अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी।

 

इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म में व्यस्त
वर्ष 2015 में रणबीर कपूर की रॉय ,'बांबे वेलवेट' और 'तमाशा' जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई हैं लेकिन ये फिल्में भी टिकट खिड़की पर कोई कमाल नहीं दिखा सकीं। वर्ष 2016 में रणबीर कपूर की फिल्म 'ये दिल है मुश्किल' प्रदर्शित हुई जो हिट साबित हुयी। इसी वर्ष रणबीर की 'जग्गा जासूस' प्रदर्शित हुई लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गयी। रणबीर की इस वर्ष फिल्म 'संजू' प्रदर्शित हुई है। 'संजू' में उन्होंने संजय दत्त के किरदार को रूपहले पर्दे पर जीवंत कर दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ से अधिक की कमाई की है। रणबीर इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2xVLWPa

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages