तनुश्री विवाद: सामने आया वीडियो, 2008 में ऐसे हुआ था अभिनेत्री की कार पर हमला - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 30 September 2018

तनुश्री विवाद: सामने आया वीडियो, 2008 में ऐसे हुआ था अभिनेत्री की कार पर हमला

बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता इन दिनों सुर्खियों में चल रही हैं। तनुश्री ने अभिनेता नाना पाटेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री का कहना है कि नाना पाटेकर ने वर्ष 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर शोषण करने की कोशिश की। साथ ही उनका आरोप था कि विरोध करने पर उनकी गाड़ी पर हमला भी किया गया। अब इस हमले का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तनुश्री की गाड़ी पर हमले का वीडियो:
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह वर्ष 2008 का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तनुश्री गाड़ी में बैठी हुई हैं। उस गाड़ी में अभिनेत्री के पापा भी मौजूद हैं। वहीं कुछ लागे उनकी कार पर हमला कर रहे हैं। अभिनेत्री की कार के बाहर काफी लोगों की भीड़ जमा है, जो उनकी गाड़ी पर हमला कर रहे हैं। कुछ लोग कार को तोड़फोड़ रहे हैं तो कुछ कार के ऊपर चढ़कर कूद रहे हैं। भीड़ ने उनकी कार के टायरों की हवा निकाल दी।

 

अभिनेत्री का आरोप-नाना पाटेकर ने करवाया हमला:
जब भीड़ उनकी कार पर हमला कर रही थी तो अभिनेत्री कार में शांत बैठी थी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को शांत करवाया। इसके बाद अभिनेत्री वहां से जा सकीं। अभिनेत्री का आरोप है कि उनकी कार पर यह हमला नाना पाटेकर ने करवाया था। तनुश्री ने आरोप लगाए हैं कि शूटिंग से मना करने पर नाना पाटेकर ने उन पर गुंडो से हमला करवाया था।

 

तनुश्री विवाद: सामने आया वीडियो, 2008 में ऐसे हुआ था अभिनेत्री की कार पर हमला

गणेश आचार्य ने जबरदस्ती नाना के साथ सीन शूट करने को कहा:
तनुश्री का आरोपदहै कि फिल्म के गाने में इंटीमेट सीन डाले गए थे जो कि पहले इसका हिस्सा नहीं थे। साथ ही उनका कहना है कि गाने के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने उन्हें जबरदस्ती नाना पाटेकर के साथ ये सीन शूट करने के लिए कहा। साथ ही अभिनेत्री का आरोप है कि जब उन्होंने शूटिंग करने से मना कर दिया तो उनके ऊपर हमला कराया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2NRJ28J

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages