बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार सुबह निधन हो गया। 87 साल की कृष्णा ने सोमवार सुबह 4 बजे के करीब अंतिम सांस ली। उन्हें पिछले कई सालों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसकी वजह से उनका इलाज लंबे समय से चल रहा था। कृष्णा की शादी राज कपूर संग 1946 में हुई थी। दोनों के 5 बच्चे हैं। वहीं 1988 में राज कपूर के निधन के बाद उन्होंने अपने पूरे परिवार को एक साथ जोड़कर रखा।
कृष्णा की मौत से कपूर परिवार सहित पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वे कपूर परिवार की सबसे सीनियर पर्सन थीं। कृष्णा राज कपूर के निधन के बाद परिवार के कई लोगों ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
यह भी पढ़ें—
कंगना के इस करीबी पर लगे नाबालिग संग रेप के आरोप, मणिकर्णिका के सेट से किया गिरफ्तार
ये गाना है विवाद की जड़, अगर इसमें राखी की जगह होती तनुश्री तो ऐसे होते डांस स्टेप
I am so sorry to hear of the passing of #KrishnaRajKapoor The few times I interacted with her were so memorable; she was an incredible personality full of life and passion and with never a hair out place! She will be missed greatly. My deepest condolences to the family.
— Soha Ali Khan (@sakpataudi) October 1, 2018
Deeply saddened to learn about the sad demise of Smt. #KrishnaRajKapoorJi. She was one of the most dignified and affectionate ladies that I met. May her soul rest in peace. My condolences to the entire Kapoor and Nanda family. Om Shanti.🙏 pic.twitter.com/G4IMSuFbZJ
— Anupam Kher (@AnupamPKher) October 1, 2018
.🕉🙏🏻🕉 Condolences to the entire Kapoor family. An era passes away,#KrishnaRajKapoor .God give you strength,and may the soul rest in peace. Om Shanti. @chintskap
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) October 1, 2018
कृष्णा के बेटे रणधीर कपूर ने मां के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'मुझे ये बताते हुए दुख हो रहा है कि मैंने आज सुबह अपनी मां को खो दिया है।' वहीं कृष्णा की पोती रिद्धिमा कपूर ने दादी के निधन पर शोक जताते हुए इंस्टा पर उनके साथ एक फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगी दादी, RIP'
बता दें कि कृष्णा रणधीर, ऋषि, राजीव, रीमा, रितु की मां थीं। वहीं वह 87 साल की होने के बावजूद काफी एक्टिव थीं। उनको अक्सर फैमिली पार्टीज और मूवी प्रीमियर में देखा जाता था। वह लाइमलाइट में रहना पसंद करती थीं। कुछ समय पहले उन्हें बेटे ऋषि कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन के वक्त में पेरिस में देखा गया था।
यह भी पढ़ें—
इंस्टाग्राम सेंसेशन रही ईराक की मॉडल की गोली मारकर हत्या, ये बड़ी वजह बनीं मौत का कारण
इनाया के पहले बर्थडे पर प्रेग्नेंट नेहा ने इस अंदाज में दी बधाई, क्यूट तस्वीरें आईं सामने
रणबीर कपूर के बर्थडे पर आलिया ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस, कीमत जान हक्के-बक्के रह जाएंगे आप!
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DJLt8Q
No comments:
Post a Comment