B'day Special: बॉलीवुड का ये खतरनाक विलेन कभी अखबार में करता था नौकरी, आज है सुपरहिट खलनायक - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 22 September 2018

B'day Special: बॉलीवुड का ये खतरनाक विलेन कभी अखबार में करता था नौकरी, आज है सुपरहिट खलनायक

अगर बॉलीवुड में खतरनाक विलेन की बात की जाए तो उसमें सबसे पहले प्रेम चोपड़ा का नाम आता है। प्रेम आज अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 23 सितंबर, 1935 को लाहौर पाकिस्तान में हुआ था। वह हिंदी सिनेमा में आने से पहले एक अखबार के सर्कुलेशन विभाग में जीवन यापन के लिए काम किया करते थे। शुरूआत में वह एक एक्टर बनना चाहते थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

prem chopra

कॅरियर

प्रेम पंजाब के विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई आ गए। मुंबई में उन्होंने काफी कठिनाइयों का सामना किया। वहां अपने जीवन यापन के लिए वह एक अखबार के सर्कुलेशन विभाग में काम करने लगे। इस दौरान फिल्मों में काम करने के लिए वह संघर्ष करते रहे और इसी बीच उन्हें एक पंजाबी फिल्म 'चौधरी करनैल भसह' में काम करने का अवसर मिला। साल 1960 में प्रदर्शित हुई यह फिल्म सुपरहिट हुई और वह दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में कहीं न कहीं कामयाब हो गए।

prem chopra

फिल्में

अभिनेता प्रेम चोपडा़ बॉलीवुड में एकमात्र ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने कपूर खानदान की सभी पीढ़ियों के साथ फिल्मों में काम किया है। प्रेम ने अपने फिल्मी कॅरियर में 'शहीद' (1965), 'बॉबी' (1973), 'बेताब' (1983), 'गुप्त' (1997) और 'कोई मिल गया' (2003) समेत करीब 380 फिल्मों में काम किया है, जिनमें करीब 250 रेप सीन्स शामिल हैं। प्रेम ने सिनेमा जगत में अधिकतर महिलाओं पर बुरी नजर डालने वाले खलनायक की भूमिकाएं निभाई। जब भी वे अपने दोस्त या रिश्तेदार की पार्टियों में जाते थे तो महिलाएं उनसे खौफ खाकर छिप जाती थीं। इससे वह बहुत असहज महसूस भी करने लगते थे।

प्रेम की नाम विलेन के लिए तब छा गया जब राजेश खन्ना का नाम एक हीरो के रूप में दौड़ रहा था। इस जोड़ी ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं जिसमें प्रेम को खलनायक के किरदार में देखा गया है। दर्शक फिल्मों में उनकी एंट्री से समझ जाते थे कि आगे क्या होने वाला है। बता दें कि राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉबी' में प्रेम का एक डायलॉग 'प्रेम नाम है मेरा... प्रेम चोपड़ा।' जो अाज तक लोगों की जुबां पर रटा हुआ है। अपने इस संवाद से वह काफी फेमस हो गए और बॉलीवुड के सुपरहिट खलनायक।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2zp0AAa

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages