बॅालीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। उन्हें सीने में दर्द और इंफेक्शन की शिकायत के बाद 5 सितंबर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो हफ्ते तक अस्पताल में रहने के बाद दिलीप कुमार को अस्पताल से छोड़ दिया गया है। बता दें इस बात की जानकारी एक्टर के ट्विटर हैंडल पर दी गई।
ये भी पढ़ें: कभी तनुजा ने गुरुदत्त से कह दी थी ये बड़ी बात, जानें उनके बारे में कई और खास बातें...
सायरा बानो, दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट हैंडल करती हैं। ऐसे में उन्होंने सेहत की जानकारी देते हुए बताया था, 'दिलीप साहब की सेहत में पहले से काफी सुधार है। मेडिकल रिपोर्ट में निमोनिया होने की बात सामने आई है। सबकी दुआओं के लिए हम शुक्रगुजार है। '
ये भी पढ़ें: पिता से लड़ झगड़कर मुंबई आए गए थे प्रेम चोपड़ा, जानें कैसा था उनका फिल्मी सफर...
Message from Saira !Banu: Thank you @rajnathsingh ji. Sahab’s health is much better. आप सभी लोगों की मोहब्बत और प्राथना से साहब जल्द ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगे ! https://t.co/mLPPKVVzKA
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) September 10, 2018
स्पॉटबाय वेबसाइट कि रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके दिलीप कुमार को अभी भी नली से ही खाना दिया जा रहा है। क्योंकि वो जो भी खा रहे थे उसमें से ज्यादातर खाना उनके फेफड़ों में जा रहा था। डॉक्टर्स का मानना है कि फिलहाल उन्हें मुंह से खाना नहीं दिया जा सकता।
ये भी पढ़ें: करण के साथ एक बार फिर काम करने जा रही हैं काजोल, इस फिल्म में आएंगी नजर
डिस्चार्ज होकर घर जाने के बाद भी दिलीप साहब को कुछ दिन तक नली से ही खाना दिया जाएगा। कई दवाईयां भी उन्हें नली की जरिए दी जा रही है। बता दें दिलीप कुमार काफी वृद्ध हो चुके हैं, वो आजकल सार्वजनिक मौकों पर नजर नहीं आते हैं. अपने घर में ही रहते हैं, उनकी देखरेख पत्नी सायरा बानो करती हैं। पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड के कई दिग्गज दिलीप कुमार के घर जाकर उनकी सेहत का जायजा लेते रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PWEXwu
No comments:
Post a Comment