तनुश्री-नाना विवाद: आधी रात भड़के अमिताभ बच्चन, मीडिया पर मारा तंज! - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 27 September 2018

तनुश्री-नाना विवाद: आधी रात भड़के अमिताभ बच्चन, मीडिया पर मारा तंज!

बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का एक बयान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने नाना पाटेकर पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने करीब 10 साल पहले एक फिल्म के दौरान उनसे छेड़छाड़ की थी। जब उन्होंने इसका विरोध दर्ज कराया तो किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि मामले को बढ़ता देखकर नाना पाटेकर ने उन्हें डराने के लिए गुंडों का सहारा भी लिया। तनुश्री ने यह आरोप करीब 10 साल पहले लगाया था। अब फिर एक बार एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बात दोहराई है। यह बॉलीवुड में 'मी टू मूवमेंट' की शुरुआत मानी जा रही है।

tanushree nana controversy-

इसी मुद्दे से जुड़ा सवाल अमिताभ बच्चन से फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के ट्रेलर लॉच के कार्यक्रम के दौरान पूछा गया। हालांकि कार्यक्रम के दौरान तो बिग बी ने इस सवाल से पल्ला झाड़ लिया था लेकिन 27 सिंतबर की रात करीब 1:30 बजे उन्होंने व्यांग्तमक तरीकें से इस मुद्दे पर मीडिया पर ही सवाल खड़े कर दिए।

आधी रात किया ट्वीट
अमिताभ बच्चन ने अपने एक ट्वीट में लिखा, कांड हो गया , विचार चाहते हो तुम हमसे । क्यूँ ? अपने विचार देने में कष्ट हो रहा तुमसे। ढक लेते हो अपने को जिल्द भरी चादर से तुम। पुस्तकी पन्नो को कब तक छुपा के रक्खो गे तुम !!!????? इस ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने तनुश्री विवाद का जिक्र तो नहीं किया। लेकिन दो वजहों से ये ट्वीट इस विवाद से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। पहली वजह यह कि हाल ही में इसी विवाद से जुड़ा सवाल उनसे पूछा गया और दूसरा कि इस ट्वीट में कई यूजर्स ने भी इसी विवाद का जिक्र किया।

 

विवाद से किया खुद को अलग
फिल्म के ट्रेलर लांच पर संवाददाताओं ने अमिताभ से तनुश्री विवाद पर अपने विचार साझा करने के लिए कहा। जिसपर अमिताभ ने कहा, 'ना तो मेरा नाम तनुश्री है, ना ही नाना पाटेकर, कैसे उत्तर दूं इस सवाल का?'
यह कहते हुए अमिताभ बच्चन ने अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के मामले पर टिप्पणी करने से खुद को अलग कर लिया।

मामला
वर्ष 2008 में ही नाना के खिलाफ आवाज उठा चुकीं तनुश्री ने हाल दिए एक साक्षात्कार में एक बार फिर उनके यौन उत्पीडऩ का मुद्दा उठाया। उन्होंने फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर यौन उत्पीडऩ का खुलासा किया था। तनुश्री ने एक साक्षात्कार में कहा, 'राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता होने के नाते नाना के रुतबे की वजह से मेरी आवाज दबा दी गई।' उन्होंने कहा, 'हमारे देश में अभिनेत्री को ज्यादातर उनकी ऑन-स्क्रीन छवि से पहचाना जाता है। यह मेरे लिए अलग नहीं था, क्योंकि मैंने बॉलीवुड में 'आशिक बनया आपनेÓ जैसी फिल्म के साथ शुरुआत की थी, जिसके लिए मुझे बोल्ड सीन करने थे। चूंकि वह लोकप्रिय और सम्मानित हस्ती होने के साथ दिग्गज राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं, इसलिए मेरी आवाज को दबाना सबसे आसान काम था। इस वजह से वह ऐसा कर पाए।' तनुश्री ने एक सांस में कहा, ''लेकिन, एक राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने से वह एक अच्छा इंसान नहीं बन जाते।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2NO14Ja

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages