इन दिनों स्टारकिड्स में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। आए दिन तैमूर की कोई ना कोई फोटो मीडिया में वायरल होती रहती है। इन तस्वीरों में अक्सर ही तैमूर के साथ उनकी नैनी काफी देखी गई है। चलिए आज हम आपको इस नैनी के बारे में पूरा जानकारी देते हैं।
तनुश्री से छेड़खानी के आरोप में नाना पाटेकर का बयान, कहा- कानूनी कार्रवाई कर सकता हूं
तनुश्री-नाना विवाद पर अमिताभ बच्चन का शॉकिंग बयान, आमिर खान ने भी दिया साथ!
मोटी रकम मिलती है
सबसे पहले बता दें कि तैमूर की नैनी का नाम सावित्री है। 24 घंटे तैमूर का ख्याल रखने के लिए नैनी को मोटी रकम दी जाती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नैनी को इस काम के लिए हर महीने के 1.5 लाख रुपये मिलते हैं। कभी-कभी यह रकम बढ़कर 1.75 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। ऐसा तब होता है जब उन्हें किसी वजह से एक्सट्रा काम करना पड़ता है।
इस एक फिल्म ने बदल दी थी रणबीर की किस्मत, मना रहे हैं आज अपना 36वां बर्थडे...
Thugs of Hindostan: ट्रेलर रिलीज के मौके पर उठा सवाल, क्या COPY है फिल्म की स्क्रीप्ट ?
मिली हुई है कार
इतना ही नहीं नैनी को एक कार भी दी गई ताकि वो तैमूर को उनके प्ले स्कूल से लेकर नानी बबिता और दोस्तों के घर आराम से जा सकें। आपने तो यह देखा ही होगा कि जब तैमूर अपने माता-पिता के साथ विदेश घूमने के लिए जाते हैं तो नैनी इस दौरान भी उनके साथ ही रहती हैं।
एजेंसी से हायर हुई हैं नैनी
आपको बता दें कि नैनी को जुहू स्थित एक एजेंसी से हायर किया गया है। यह एजेंसी सेलेब्रिटीज के बच्चों को संभालने के लिए नैनी का इंतजाम करती है। सैफ और करीना के अलावा तुषार कपूर और सोहा अली खान ने भी अपने बच्चों के लिए यहीं से नैनी ली हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2OZJ776
No comments:
Post a Comment