परिणीति चोपड़ा, अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का मेकिंग वीडियो जारी किया गया है। इसे परिणीति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें फिल्म के दोनों ही स्टार्स मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले फिल्म के दो गाने 'तेरे लिए...' और 'भरे बाजार...' रिलीज कियो जा चुका है। इसके अलावा मूवी का ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है। इन सभी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Thugs of Hindostan: सबसे बड़े 'ठग' 'खुदाबक्श' का पहला लुक हुआ जारी, आमिर ने ट्विटर पर किया शेयर
Behind the camera waali masti...#NamasteEngland @NamasteEngFilm @arjunk26 @RelianceEnt @PenMovies #VipulAmrutlalShah @jayantilalgada @sonymusicindia #BlockbusterMovieEntertainers @ErosNow pic.twitter.com/aBbzmmVJFo
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) September 21, 2018
ऐसा है मेकिंग वीडियो
फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के मेकिंग वीडियो को परिणीति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर लिखा, 'कैमरे के पीछे वाली मस्ती।' इसमें सभी सीन्स को बखूबी फिल्माते फिल्म का पूरा क्रू दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही सभी खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसमे मेकर्स कुछ सीन्स गांव में और कुछ इंग्लैंड में फिल्माते नजर आ रहे हैं। इस वीडियोे को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।
जब सपना चौधरी ने कार की बैक सीट पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो हुआ वायरल
लव स्टोरी बेस्ड है मूवी
फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' एक रोमांटिक और ड्रामा मूवी है। इसकी कहानी लव स्टोरी बेस्ड है। इसमें रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का भी जबरदस्त तड़का मिलेगा। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल है। 'नमस्ते लंदन' में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ को लीड रोल में देखा गया था। लेकिन इस मूवी के दूसरे भाग में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। यह फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
श्वेता तिवारी से भी ज्यादा बला की खूबसूरत लगती है उनकी बेटी, ट्रेडिशनल लुक में तस्वीरें आई सामने
Mohalla Assi Teaser: सनी देओल की विवादित फिल्म का टीजर हुआ जारी, हो रही शिव की अराधना
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2xpDdVS
No comments:
Post a Comment