नरगिस को भुलाने के लिए राज कपूर पड़े थे इस एक्ट्रेस के प्यार में, घर छोड़ 4 महीने होटल में रुकी थी पत्नी - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 1 October 2018

नरगिस को भुलाने के लिए राज कपूर पड़े थे इस एक्ट्रेस के प्यार में, घर छोड़ 4 महीने होटल में रुकी थी पत्नी

बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले दिग्गज एक्टर राज कपूर की धर्मपत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार तड़के 4 बजे निधन हो गया। कृष्णा की उम्र 87 साल थी और वह पिछले काफी समय से सांस की बीमारी से जूझ रही थीं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कृष्णा ने राज कपूर के साथ साल 1946 में से शादी की थी। वहीं राज कपूर के निधन के बाद कृष्णा ने ही पूरे परिवार को एक डोर में बांधकर रखा था। राज कपूर और कृष्णा की शादीशुदा लाइफ की बात करें तो उनके बीच जहां प्यार की कोई कमी नहीं थी। वहीं काफी उतार चढ़ाव भी आए। बता दें कि कृष्णा के अलावा राज कपूर की जिंदगी में दो महिलाओं नें एंट्री की जिसकी वजह से उनकी शादीशुदा लाइफ में तूफान मच गया था। इस वजह से कृष्णा को घर तक छोड़कर जाना पड़ा था।

 

raj kapoor and <a href=krishna Raj Kapoor r love story" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/10/01/rajkapoor5_3497114-m.jpg">

इस एक्ट्रेस की वजह से कृष्णा के जीवन आया था तूफान:
बात दें कि राज कपूर का नाम बॉलीवुड की दो एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। पहले उनका नाम नरगिस के साथ जुड़ा था। नरगिस और उनके प्यार के किस्से आज भी बॉलीवुड के गलियारों में मशहूर है। वहीं नरगिस से अलग होने के बाद उनका नाम 60 के दशक में वैजयंती माला के साथ जुड़ा। दोनों का नाम साथ आने पर राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर घर छोड़कर चली गई थीं और करीब साढ़े चार महीने मुंबई के नटराज होटल में रही थीं।

 

raj kapoor and krishna raj kapoor love story

ऋषि ने वैजयंती का जिक्र किया है अपनी किताब में:
राज कपूर के बेटे और एक्टर ऋषि कपूर ने अपने पिता और वैजयंती माला के अफेयर का खुलासा अपनी किताब 'खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड' में किया है। उन्होंने लिखा, ' मुझे याद है जब मैं अपनी मां के साथ मरीन ड्राइव के नटराज होटल में रहने गया था, जिस वक्त मेरे पिता वैजयंती माला के साथ थे। होटल के बाद हम दो महीने के लिए चित्रकूट के एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए थे। मेरे पिता ने वो घर हमारे लिए खरीदा था। मेरे पिता ने मेरी मां को मनाने लिए हर संभव प्रयास किया था। लेकिन मेरी मां तब तक नहीं मानी जब तक उन्होंने उस अध्याय को पूरी तरह से खत्म नहीं किया।' जिसके बाद राज कपूर के काफी मनाने के बाद कृष्णा कपूर इस शर्त पर मानीं कि वो फिर कभी वैजयंती माला के साथ काम नहीं करेंगे। फिल्म 'संगम' के बाद वैजयंती माला और राज कपूर ने फिर कभी किसी फिल्म में काम नहीं किया। बता दें कि ऋषि कपूर ने अपनी किताब में नरगिस को राज कपूर की 'इन-हाउस' हीरोइन तक कहा है।

 

raj kapoor and krishna raj kapoor love story

इस वजह से राज कपूर बनें बॉलीवुड के हिट एक्टर:
आज भले ही राज कपूर को बॉलीवुड में शोमैन के नाम से जाना जाता है। लेनिक एक वक्त ऐसा भी था जब वह बॉलीवुड में वो नहीं बल्कि कोई और हिट हुआ करता था। बात दें कि शादी से एक साल पहले राज कपूर और कृष्णा की पहली मुलाकात हुई थी। उनकी शादी मध्य प्रदेश के रीवा में हुई थी। उनकी शादी में उस जमाने के हिट एक्टर अशोक कुमार भी पहुंचे थे। वहीं कृष्णा अशोक की जबरदस्त फैन थीं। यह बात जब राज कपूर को पता चली तो उन्हें पसंद नहीं आई। इस घटना के बाद राज कपूर ने तय किया कि वो फिल्म इंडस्ट्री में एक बेहतर एक्टर बनेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2xTjw9b

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages