Do Naina Song: सनी देओल और प्रीति जिंटा की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री, दिल को छू देने वाला है गाना - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 1 October 2018

Do Naina Song: सनी देओल और प्रीति जिंटा की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री, दिल को छू देने वाला है गाना

बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल की आगामी फिल्म 'भईयाजी सुपरहिट' का गाना 'दो नैना...' रिलीज किया जा चुका है। इस गाने में सनी देओल और प्रीति जिंटा के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने से पहले फिल्म का टीजर किया गया है। इसमें रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिला। इसे दर्शकों ने खूब प्यार भी दिया। इसके साथ ही सनी के विवादों में फंसी फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' का भी ट्रेलर रिलीज किया गया था। उसमें उनका अलग रूप देखने को मिला था।

सनी डूबे 'मैडम जी' के भी प्यार में

फिल्म 'भईयाजी सुपरहिट' के गाने 'दो नैना...' में सनी देओल जहां प्रीति जिंटा के प्यार में डूबे दिख रहे हैं वहीं वह 'गदर' फिल्म की एक्ट्रेस अमीषा पटेल से भी इश्क लड़ाते नजर आ रहे हैं। इसमे सनी का अंदाज बेहद जुदा-जुदा है। ये गाना आपके दिल को छू जाएगा और सुनकर आप इसमें यकीनन खो जाएंगे। इस गाने को यासीर देसाई और आकांक्षा शर्मा ने अपनी बेहतरीन अवाज से सवारा है। इसके अलावा गाने का म्युजिक अमजद नदीम ने दिया है।

यह भी पढ़ेः नेहा धूपिया दिखीं प्रिंसेस लुक में, देखते रह गए पति अंगद

ऐसी है फिल्म की कहानी

सनी देओल की फिल्म 'भईयाजी सुपरहिट' एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी मूवी है। इसकी कहानी उत्तर प्रदेश के माफिया पर आधारित है। इसमें सनी देओल डबल रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म में इनके अलावा श्रेयस तलपड़े, अरशद वार्शी और संजय मिश्रा अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं प्रीति जिंटा और अमीषा पटेल सनी के अपोजिट किरदार निभाते नजर आएंगी। बता दें कि सनी देओल और अमीषा की जोड़ी को फिल्म 'गदर' के बाद इस फिल्म में देखा जाएगा। इस फिल्म में वह सनी की पत्नी के किरादर में नजर आई थीं। बहरहाल, 'भईयाजी सुपरहिट' के निर्देशक नीरज पाठक और प्रोड्यूसर चिराग महेंद्र हैं। यह फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ेः तनश्री के समर्थन में आईं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, कहा पीड़िताओं का विश्वास करना जरूरी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RknWOC

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages