अभिनेत्री माधुरी दीक्षित हाल में नेटफ्लिक्स के 'सी वाट्स नेक्सट : एशिया' के लांचिंग के इवेंट में पहुंची। वहां माधुरी के साथ उनके पति नेने भी मौजूद थे। दरअसल, माधुरी नेटफ्लिक्स के लिए एक मराठी फिल्म बना रही हैं, जिसका शीर्षक '15 अगस्त' रखा गया है। यह एक चाल और मध्यवर्गीय भारतीय के संघर्षो की कहानी है।
इसी इवेंट के दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या 'हम आपके हैं कौन..' 20 साल बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी? इस सवाल के जवाब में माधुरी ने कहा, 'दुनिया में दो जादुई चीजें हैं। एक थियेटर या सिनेमा तो दूसरा इंटरनेट। नेटफ्लिक्स ने दोनों को मिला दिया है। आज जो अवसंरचना है, अगर वह 20 साल पहले होता तो बहुत बढ़िया होता, क्योंकि नेटफ्लिक्स नहीं होने के बावजूद अगर 'हम आपके हैं कौन..' इतनी बड़ी हिट हुई थी, तो अगर नेटफ्लिक्स होता तो यह कई गुना और बड़ी हिट होती।'
उन्होंने आगे कहा, '190 देशों में, और कई भाषाओं में सबटाइटिल के साथ रिलीज होने से..मैं समझती हूं कि जितने लोगों ने यह फिल्म देखी है, उससे कई गुना ज्यादा लोग इस फिल्म को देखते।' माधुरी ने कहा, 'जब आप फिल्म बनाते हैं, तो आप चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग उसे देखें.. भारत में सिनेमाघरों की 5,000 स्क्रीन हैं तो चीन में 9,000 स्क्रीन हैं, लेकिन नेटफ्लिक्स के 10 करोड़ से ज्यादा स्क्रीन हैं।'
कुल मिलाकर माधुरी और नेने का कहना है कि अगर उनकी 1992 की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' दो दशक बाद डिजिटल मंच विशाल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, तो यह और भी ज्यादा लोगों द्वारा देखी जाएगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2QykHCn
No comments:
Post a Comment