पत्नी की जासूसी करने के बाद अब पूर्व मिस इंडिया ने लगाए नवाजुद्दीन पर गंभीर आरोप, कहा- गेट खोलते ही... - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 9 November 2018

पत्नी की जासूसी करने के बाद अब पूर्व मिस इंडिया ने लगाए नवाजुद्दीन पर गंभीर आरोप, कहा- गेट खोलते ही...

बॉलीवुड में अब तक #Metoo कैंपेन के तहत कई नामचीन नाम सामने आए हैं। तनुश्री दत्ता के एक्टर नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में मानों सभी को खुलकर बोलने की हिम्मत मिल गई हो। इंडस्ट्री में काम करने वाली कई एक्ट्रेसेस और महिलाओं ने खुद के साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा खुलकर किया। इसी कड़ी में अब एक और बड़े एक्टर नाम सामने आया है। ये नाम आपको जरूर हैरान कर देगा। ये नाम है एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का। नवाज पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड निहारिका सिंह ने नवाज के साथ कई लोगों पर यौन उत्पीड़न के अरोप लगाए।

 

nawazuddin siddiqui

गेट खोलते ही नवाज ने की ये हरकत:
एक्ट्रेस निहारिका सिंह ने अपनी MeToo स्टोरी शेयर की है। उन्होंने अपने कथ‍ित एक्स ब्वॉयफ्रेंड नवाजुद्दीन सिद्दीकी, निर्माता भूषण कुमार और साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि जर्नलिस्ट संध्या मेनन ने एक के बाद एक कई ट्वीट कि‍ए, जिसमें उन्होंने निहारिका की MeToo स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में निहारिका ने अपने संघर्ष के दिन का जिक्र किया। उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर आरोप लगाते हुए कहा, 'वह और नवाज फ‍िल्म 'मिस लवली' के सेट पर मिले थे। एक सुबह जब मैं घर पर थी, नवाज रातभर शूटिंग करके लौट रहे थे। वे मेरे घर के आसपास ही थे। मैंने उन्हें ब्रेकफास्ट के लिए घर बुलाया। जब मैंने गेट खोला तो नवाज ने मुझे जकड़ लिया। मैंने उनसे दूर हटने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मुझे नहीं छोड़ा। काफी कोशिश के बाद मैं छूट पाई। मैं इस रिश्ते के बारे में कुछ तय नहीं पा रही थी। इस पर नवाज ने मुझसे कहा कि उनका सपना है की सपना है की उनकी पत्नी कोई मिस इंडिया या एक्ट्रेस हो। परेश रावल, मनोज बाजपेयी की तरह।'

 

nawazuddin siddiqui

भूषण ने कहा कुछ वक्त साथ बिताने को:
नवाजुद्दीन के अलावा निहारिका ने भूषण कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्हें उनकी पहली फिल्म ऑफर हुई थी। उन्होंने लिखा, 'भूषण कुमार ने उन्हें अपने ऑफिस बुलाया और अपनी फिल्म 'अ न्यू लव स्टोरी' के लिए साइन किया। उन्होंने फिल्म साइन कराने के बाद निहारिका को एक लिफाफा दिया, जिसमें 2 पांच-पांच सौ के नोट थे। इसके बाद रात में उन्होंने मैसेज कर कहा, 'मैं तुम्हारे बारे में और ज्यादा जानना चाहता हूं। साथ में कुछ समय बिताते हैं।' जवाब में निहारिका ने लिखा, 'जरूर, डबल डेट पर चलते हैं।. आप अपनी पत्नी को लाइए और मैं अपने ब्वॉयफ्रेंड को लाऊंगी।' इसके बाद भूषण कुमार का रिप्लाय नहीं आया।' बता दें कि निहारिका 2005 में मिस इंडिया रही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2qDbWvv

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages