इस एक्टर ने पीएम मोदी और सेना के एयर स्ट्राइक पर कही ऐसी बात, मच गया बवाल - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 26 February 2019

इस एक्टर ने पीएम मोदी और सेना के एयर स्ट्राइक पर कही ऐसी बात, मच गया बवाल

भारत ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। मंगलवार तड़के भारतीय वासुसेना के 12 मिराज विमानों ने एलओसी के पार पीओके में आतंकी संगठनों के ठिकानों पर जमकर तबाही मचाई। इन विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में मौजूद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठ‍िकानों को तबाह कर दिया। खबरों के अनुसार इस हमले में करीब 200 से 300 आतंकी मारे जा चुके हैं। इस एयर स्ट्राइक के बाद जहां पूरा देश भारतीय वासुसेना को सलाम कर रहा है और सरकार के इस कदम की सराहना कर रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी ट्वीट कर सेना को सलाम कर रहे हैं और मोदी सरकार का समर्थन करते हुए उनके कदम की तारीफ कर रहे हैं।

 

इस एक्टर ने पीएम मोदी और सेना के एयर स्ट्राइक पर कही ऐसी बात, मच गया बवाल

वहीं अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले केआरके यानी कमाल राशिद खान ने ऐसा ट्वीट किया कि लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, केआरके को लगता है कि ये एक चुनावी एजेंडा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,'पहली सर्ज‍िकल स्ट्राइक उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले जंगल में हुई और बीजेपी जीत गई। अब दूसरी सर्ज‍िकल स्ट्राइक चुनाव (लोकसभा) से पहले हुई, मोदी जी जीत जाएंगे।'

 

इस एक्टर ने पीएम मोदी और सेना के एयर स्ट्राइक पर कही ऐसी बात, मच गया बवाल

इसके अलावा केआरके ने एक और ट्वीट किया। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'सरकार के मुता‍ब‍िक हमारी सेना ने बालाकोट के जंगल में बने एक कैम्प पर हमला किया। बहुत बढ़िया। ये देखकर पाकिस्तान भी खुश होगा, जय ह‍िंद।' ये दोनों ट्वीट जिस अकाउंट से किए गए हैं, उस पर 'ब्लू टिक' नहीं है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि ये ट्विटर हैंडल केआरके ही चलाते हैं। अभिनेता के इन ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। उन्हें लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ExsaOh

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages