बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को लगभग 1 वर्ष होने वाला है। इस कपल ने पिछले वर्ष 8 मई को शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही ये दोनों अक्सर चर्चा में रहते हैं। इनको बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल्स में से एक माना जाता है। दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल में सोनम ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों एक रोड ट्रिप पर नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दोनों रोड ट्रिप पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। सोनम वीडियो बना रही हैं और आनंद काम कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ सोनम ने लिखा,'सिर्फ काम और कोई मस्ती नहीं, ये आनंद को एक बोरिंग लड़का बना देती है।'
सोनम के वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ दिन पहले ही उनकी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' आई थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिलहाल सोनम 'द जोया फैक्टर' फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रही हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2H7qPAa
No comments:
Post a Comment