अनिल कपूर का बड़ा खुलासा, बताया-जवान दिखने और स्मार्टनेस का राज - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 8 March 2019

अनिल कपूर का बड़ा खुलासा, बताया-जवान दिखने और स्मार्टनेस का राज

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मलंग' को लेकर चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की गई जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह युवा कलाकारों के साथ नजर आ रहे है। अनिल कपूर भी इन युवा स्टार के साथ फिट नजर आ रहे है जिसे देखकर यूजर्स उनकी उम्र को लेकर सवाल पूछ रहे है।

 

Anil Kapoor

सभी लोग यह जानना चाहते हैं अनिल कपूर इतनी उम्र में भी कैसे खुद को मेंटेन रखे हुए हैं। हाल ही में इस पर दिग्गज अभिनेता ने कहा, '62 साल की उम्र में उनका युवा लगने का राज अंदरुनी और बाहरी खुशी है।'

Anil Kapoor

किक्रेटर हरभजन सिंह ने भी हाल ही में यह पूछा कि अभिनेता ऐसा क्या खाते हैं, जो वे 62 की उम्र में 26 के दिखाई देते हैं। तो इस पर अनिल ने ट्वीट कर जवाब दिया, 'अंदर और बाहरी खुशी। इसका राज समर्पण और कड़ी मेहनत है।'

आपको बता दें कि मोहित सूरी इस फिल्म में Anil Kapoor के अलावा Aditya Roy Kapoor , kunal khemu और Disha Patani नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2020 में वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2NOmEdj

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages