61 की उम्र में 10 किमी. दौड़ता व 3-4 घंटे एक्सरसाइज करता हूं : पुनीत - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 23 March 2019

61 की उम्र में 10 किमी. दौड़ता व 3-4 घंटे एक्सरसाइज करता हूं : पुनीत

61 की उम्र जहां अक्सर लोग फिटनेस को लेकर कुछ नया करने की हिम्मत नहीं करते हैं वहीं, महाभारत धारावाहिक के दुर्योधन ने 24 किलो वजन कम कर खुद को फिट किया है। वे अभी 4-5 किलो वजन और कम करना चाहते हैं। पुनीत माह में एक बार चीट डे करते हैं। जो जी में आता है वह खाते-पीते हैं। उनकी टेबल पर सभी पसंदीदा चीजें होती हैं। उसदिन खाते समय खुद को कोसते नहीं हैं। पत्रिका हैल्थ टीम से रमेश कुमार सिंह ने उनसे उनकी फिटनेस को लेकर विशेष बातचीत की।
सवाल : 40 के बाद लोगों का वजन तेजी से क्यों बढ़ता है?
जवाब : चालीस की उम्र के बाद कसरत व खानपान की उतनी ही जरूरत होती है जितनी की 18-20 साल की उम्र में। इस उम्र में मेटाबॉलिज्म (भोजन को ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया) धीमा होने लगता है। कैलोरी खर्च नहीं हो पाती है जो फैट के रूप में शरीर में जमने लगती है। यह पहले शरीर के मध्य भाग में फिर हाथ-पैरों में जमना शुरू हो जाता है जो बीमारियों की वजह बनता है। व्यायाम करेंगे तो मेटाबॉलिज्म सक्रिय रहेगा।
सवाल : डाइट में आप क्या खाते हैं। प्रोटीन की जरूरत कैसे पूरी करते हैं?
जवाब : हिन्दुस्तानी व्यंजन खाने से बेहतर कुछ भी नहीं है। यह दुनिया का सबसे संतुलित आहार है। मैं कीटो डाइट फॉलो करने के साथ कुछ चीजें और लेता हूं। अभी जो डाइट ले रहा हूं उसमें प्रोटीन बहुत जरूरी है। इसके लिए दही, पनीर, रागी का आटा व चना ज्यादा प्रयोग करता हूं। सप्ताह में एक से दो बार नॉनवेज भी खाता हूं।
सवाल : आपने 61 की उम्र में वजन घटाया, इसके पीछे क्या कारण रहे?
जवाब : मेरी लम्बाई छह फीट तीन इंच है और वजन 123 किलोग्राम था। महाभारत प्ले के मंचन के लिए मैं खुद को फिट नहीं पा रहा था। इसलिए मैंने 24 किलो वजन घटाया। ये गलत धारणा है कि केवल जवानी में खूब खाना व कसरत जरूरी है, जबकि 60 की उम्र में भी कसरत व खाना उतना ही जरूरी है।
सवाल : 60 साल के बाद एक्सरसाइज करनी चाहिए?
जवाब : उम्र तो सिर्फ नंबर गेम है। इसे दिमाग में न लाएं। मैं २४ साल का महसूस करता हूं। मेरा मानना है कि जब तक जिंदा हैं तब तक एक्सरसाइज करनी चाहिए। शरीर के साथ मानसिक फिटनेस जरूरी है। मैं एक्सरसाइज के अलावा कुंडलिनी जागृत करने के लिए योग करता हूं। फिटनेस के लिए मांइड, बॉडी, सोल तीनों के लिए योग, ध्यान व व्यायाम जरूरी है।
सवाल : युवाओं को क्या संदेश देना चाहेंगे?
जवाब : युवा मसल्स बनाने के लिए जिम में स्टेरॉयड आधारित चीजें न लें। उन्हें समझना चाहिए कि घोड़ा भी तो शाकाहारी है। वह मसल्स के लिए जाना जाता है। संतुलित आहार जमकर लें और एक्सरसाइज करें। मसल्स बनाने के लिए यदि सप्लीमेंट्स लेना चाहते हैं तो हैल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FnEoZ4

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages