दिमाग को चुस्त बनाएं रखने के लिए लें 'ब्रेन डाइट', जानें इसके बारे में - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 5 March 2019

दिमाग को चुस्त बनाएं रखने के लिए लें 'ब्रेन डाइट', जानें इसके बारे में

कई शोधों में यह साबित हो चुका है कि कुछ खास चीजें खाने से दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जानिए उन खाद्य पदार्थों के बारे में जो ब्रेन को सक्रिय बनाए रखते हैं।

पालक की ताकत : पालक और अन्य पत्तेदार सब्जियों के सेवन से आयरन मिलता है जिससे याददाश्त बढ़ती है और दिमाग तेज करने वाले न्यूरोट्रांसमीटर्स का स्राव होता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स दिमाग को कई रोगों से सुरक्षित रखते हैं।

जामुनी फल : काले अंगूर, जामुन और काला शहतूत जैसे फल, जिनका रंग काला, जामुनी या नीला होता है इनमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, प्लांट कंपाउंड जैसे फाइटोकैमिकल्स होते हैं जो दिमागी कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से रोकते हैं।

सूखे मेवे : विटामिन-ई का प्रमुख स्रोत अखरोट, बादाम, काजू, मूंगफली, तिल और अलसी के बीज आदि खाने से दिमाग चुस्त रहेगा।

बींस : ये दिमाग को स्वस्थ रखने का बढिय़ा और सस्ता विकल्प हैं। ये आपके शरीर के ग्लूकोज लेवल को नियंत्रण में रखती हैं। इसके लिए हरी फली, दाल, राजमा या लोबिया फायदेमंद रहेंगे।

अनार : इसके जूस में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स दिमाग को फ्री रेडिकल्स (वे रसायन जो रेडिएशन, प्रदूषण व धूम्रपान आदि के कारण शरीर में बढ़ जाते हैं और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं ) के प्रभाव से बचाते हैं। इन फ्री रेडिकल्स का सबसे ज्यादा असर हमारे दिमाग पर होता है।

गोभी : फूलगोभी, ब्रोकली और पत्तागोभी एंटी ऑक्सीडेंट्स व कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। ये दिमाग की क्षमता को नकारात्मक प्रभावों से बचाते हैं।

स्ट्रॉबेरी : वैज्ञानिकों ने पाया है कि स्ट्रॉबेरी, ब्लू बेरी जैसे फलों में दिमाग को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से सुरक्षित रखने की क्षमता होती है जिससे बढ़ती उम्र में होने वाले अल्जाइमर और डिमेंशिया (स्मृति लोप) जैसे रोगों का खतरा कम होता है।

टमाटर : इसमें पाया जाने वाला लाइकोपीन पावरफुल एंटी ऑक्सीडेंट होता है। कैंसर रोधी गुणों के लिए जाना जाने वाला टमाटर फ्री रेडिकल्स का प्रभाव कम करता है। इससे अल्जाइमर व डिमेंशिया का खतरा कम होता है।

साबुत अनाज : इनसे बनी चीजें जैसे ब्राउन ब्रेड, ब्राउन राइस, मक्के की रोटी, कॉर्नसूप, दलिया, और खिचड़ी दिमाग को फायदा पहुंचाते हैं। ये चीजें दिल स्वस्थ रखती हैं जिससे बाकी अंग भी ठीक से काम करते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TydVBd

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages