अगर आप भी अचानक से अकारण ही थकान महसूस करने लगते हैं तो ये मायस्थीनिया की समस्या हो सकती है। मांसपेशियों की कमजोरी को मायस्थीनिया कहते हैं। इस रोग में मरीज के खून में एसीटालिन कोलिन रेसेप्टर की कमी हो जाती है। यह रसायन मांसपेशियों को ऊर्जावान बनाए रखता है। इससे मरीज में मुंह के कोने से लार बहना, बोलने में हकलाहट, आंखों में लालिमा, व्यायाम में दिक्कत, किसी चीज के दो प्रतिबिंब दिखना व होंठ बाहर निकलना जैसे लक्षण होने लगते हैं। किसी भी उम्र की महिला या पुरुष को यह रोग हो सकता है लेकिन महिलाओं को इसका खतरा ज्यादा होता है।
इलाज : इस रोग का प्रमुख कारण थाइमस ग्रंथि है जो दिल की बाहरी सतह पर स्थित होती है। इस रोग के इलाज में इस ग्रंथि को मरीज की छाती से निकाल दिया जाता है। यही इसका कारगर उपचार है। इस सर्जरी से संभावित कैंसर या ट्यूमर से भी छुटकारा मिल जाता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UlejQR
No comments:
Post a Comment